Thursday , May 16 2024
Breaking News

Mahakal Mahashivratri MP : 14 लाख दीयों में तेल-बाती लगना शुरू, मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री जलाएंगे पहला दीया

Ujjain Mahakal Mahashivratri: digi desk/BHN/ उज्जैन/ मोक्षदायिनी शिप्रा के घाटों पर आज इतिहास रचने जा रहा है। एक साथ 14 लाख दीये जलाने की तैयारियां पूरी हो गई है, वहीं पूरे शहर में 21 लाख दीपक लगाए जाएंगे। स्वयंसेवक दीयों में तेल बाती लगाने का काम कर रहे हैं। शाम चार बजे मुख्यमंत्री उज्जैन पहुंचेंगे। शाम 6.35 मिनट पर मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ही पहला दीप प्रज्वलित करेंगे। मंत्रोच्चार के लिए मौके पर 11 बटुक उपस्थित रहेंगे। इधर महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। दोपहर 2.30 बजे तक 1.50 लाख दर्शनार्थी दर्शन कर चुके थे।

बता दें कि इस बार उज्जैन की महाशिवरात्रि बहुत खास होने जा रही है। महाकाल मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों और शिवालयों में परंपरा के निर्वहन के साथ ही दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इसका नाम शिव ज्योति अर्पणम् रखा गया है। आयोजन की शुरुआत कुछ ही देर में होगी। पहले भजन आदि की संगीतमय प्रस्तुति होगी। इसके बाद अन्य कार्यक्रम भी होंगे।

मुख्यमंत्री का इंतजार

आयोजन शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की प्रतीक्षा की जा रही है। घाटों पर प्रशासनिक अमला तैनात है और अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। 6.35 मिनट पर सीएम द्वारा पहला दीया जलाने के साथ ही पूरे घाट पर स्वयंसेवक 14 लाख दीए प्रज्वलित करेंगे। शाम 7 बजे घाट क्षेत्र की लाइट बंद कर दी जाएगी। इसके बाद ड्रोन कैमरे से वीडियो शूटिंग होगी। 7.30 बजे तक विश्व रिकार्ड की घोषणा होगी।

महाकाल मंदिर क्षेत्र में जनसैलाब

इधर महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर क्षेत्र में जनसैलाब उमड़ता दिख रहा है। हजारों की संख्या में लोग बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रबंध समिति से मिले आंकड़ों के अनुसार दोपहर 2.30 बजे तक 1.50 लाख लोगों ने दर्शन कर लिए थे। एक दर्शनार्थी को 45 से 50 मिनट में दर्शन हो रहे हैं। दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन कर कार्तिकेय मंडपम् की दूसरी छोर का चैनल गेट खोल दिया गया है। इससे आवागमन और सुचारू हो गया है।

रामघाट जाने वाले मार्ग को सील किया

दीपोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर रामघाट आदि प्रमुख घाटों की ओर जाने वाले मार्गों को बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया गया है। यहां अब दीप प्रज्वलित करने वाले स्वयंसेवकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। इस कारण क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन में दिक्कतें आ रही हैं।

ये है तय कार्यक्रम

  • – 4.30 बजे: विपिन मरमट द्वारा संगीतमय प्रस्तुति
  • – 5.30 बजे: संगीतमय कार्यक्रम और अनिवार्य घोषणाएं।
  • – 6.35 बजे: मुख्यमंत्री द्वारा पहला दीप प्रज्वलन।
  • – 7.00 बजे: पांच मिनट लिए लाइट बंद की जाएगी। ड्रोन कैमरे से वीडियो बनेगा।
  • – 7.20 बजे: विश्व रिकार्ड का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

 

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *