Friday , June 20 2025
Breaking News

UP 5th Phase Voting: रविवार को UP में 61 सीटों पर पांचवे चरण की वोटिंग, डिप्‍टी सीएम मौर्य सहित कई दिग्‍गज मैदान में

UP 5th Phase Voting: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में रविवार को प्रात: सात बजे से मतदान होगा। इस चरण में 12 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में होने वाले मतदान में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ कई दिग्गजों की परीक्षा होगी। पांचवें चरण में पांच मंडलों (अयोध्या, लखनऊ, चित्रकूट धाम, प्रयागराज व देवीपाटन) के 12 जिलों अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा में मतदान होना है।

इस चरण के चुनाव में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, राजेनद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, नंदगोपाल गुप्ता व रमापति शास्त्री तथा राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चुनाव लड़ रहे हैं। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ के कुंडा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक तथा यहीं से कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा मोना रामपुर खास से मैदान में हैं। अखिलेश यादव सरकार में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय अयोध्या से मैदान में हैं तो अमेठी से पूर्व सांसद संजय सिंह भी भाजपा के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पांचवें चरण में प्रदेश सरकार के छह मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी के सिराथू से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन व अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल सपा के चुनाव चिह्न से कर रही हैं। अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल अपना दल कमेरावादी से प्रतापगढ़ सदर से चुनाव लड़ रही हैं। ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ की पट्टी से चुनाव मैदान में हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम से उम्मीदवार है।

इन सीटों पर होगा मतदान

तिलोई, सलोन (सुरक्षित), जगदीशपुर (सुरक्षित), गौरीगंज, अमेठी, इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर (सुरक्षित), चित्रकूट, मानिकपुर, रामपुर खास, बाबागंज (सुरक्षित), कुंडा, विश्वनाथ गंज, प्रतापगढ़, पट्टी, रानीगंज, सिराथू, मंझनपुर (सुरक्षित), चायल, फाफामऊ, सोरांव (सुरक्षित), फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा (सुरक्षित), कोरांव (सुरक्षित), कुर्सी, राम नगर, बाराबंकी, जैदपुर (सुरक्षित), दरियाबाद, रुदौली, हैदरगढ़ (सुरक्षित), मिल्कीपुर (सुरक्षित), बीकापुर, अयोध्या, गोसाईगंज, बलहा (सुरक्षित), नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज, भिनगा, श्रावस्ती, मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर (सुरक्षित) व गौरा विधान सभा सीट।

 

About rishi pandit

Check Also

मुंबई लोकल ट्रेनें में महिला कोच में अश्लील हरकत, कैमरे में कैद हुआ आरोपी, टोकने पर भड़का, ट्रेन से कूदने की कोशिश

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मुंबई में लोकल ट्रेनें जहां लाखों यात्रियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *