Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: सतना-रीवा रेल मार्ग में चालू OHE लाइन चोरी, ट्रेनें प्रभावित, रीवा नहीं गई पैसेंजर

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बुधवार को सतना-रीवा रेल लाइन में बिजली से चलने वाली ट्रेनों की शामत आ गई। दरअसल सतना-रीवा रेलखंड में सतना- रीवा रेल मार्ग पर बदमाशों ने इलेक्ट्रिक तार चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसके कारण रेल यातायात ठप हो गया जिसके बाद कई ट्रेनों को सतना से डीजल इंजन लगाकर रीवा भेजा गया। विद्युत करंट से ट्रेनों के आवागमन में ब्रेक के बाद डीजल इंजन के सहारे रेवांचल एक्सप्रेस, इतवारी एक्सप्रेस और आनंद विहार रीवा ट्रेन को डीजल इंजन से भेजा गया जबकि जबलपुर से रीवा जाने वाली शटल ट्रेन को सतना रेलवे स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया गया और दोपहर तीन बजे सतना से ही जबलपुर के लिए वापस कर दिया गया। इस घटना से रीवा के यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार शाम पांच बजे तक यह सुधार कार्य पूरा किया गया।

बगहाई-तुर्की सेक्शन में घटना 

सतना-रीवा रेलखंड में यह घटना बीती रात साढ़े तीन बजे के आस-पास बताई जा रही है जहां ओएचई तार टूटा हुआ मिला। इसके कारण रेल यातायात ठप रहा जिसके बाद सभी ट्रेनों को डीजल इंजन से चलाया गया। हालांकि डीजल इंजन कम पड़ने की वजह से जबलपुर से चलकर रीवा जाने वाली शटल ट्रेन को सतना में रोका गया और सतना से ही रवाना किया गया।

जांच टीम गठित की गई 

ओएचई लाइन चोरी की घटना को रेलवे खुलकर स्वीकार नहीं कर रहा है हालांकि लाइन कटी होने पर पूरा संदेह चोरी पर जताया जा रहा है जिसके बाद जबलपुर रेल मंडल द्वारा इस मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है जिसमें सतना एरिया मैनेजर, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी, ओएचई विभाग के अधिकारी शामिल हैं जो कि पूरी घटना की रिपोर्ट बना रहे हैं। वहीं ओएचई चोरी करने के संदेहियों की धरपकड़ लिए रेल सुरक्षा बल कार्रवाई कर रहा है और अपने मुखबिरों से सूचनाएं इकट्टा करवाई जा रही हैं। कि आखिर चालू नाइन को चोरों ने किस तरह काटकर रेलवे की ओएचई चोरी की।

इनका कहना है

रात साढ़े तीन बजे सतना-रीवा रेलखंड में ओएचई वायर कटा हुआ मिला जिसके बाद सभी ट्रेनों को डीजल इंजन से चलाया गया है। सिर्फ जबलपुर-रीवा शटल को सतना में स्थगित किया गया है। शाम पांच बजे इसे सुधार लिया गया है।

– आशीष रावलानी, एरिया मैनेजर सतना 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *