Monday , October 7 2024
Breaking News

प्रदेश की तस्वीर साफ, सत्ता में बरकरार रहेंगे शिवराज, कमल नाथ को मिलेगा विपक्ष का दायित्व

updet: MP By Election Result 2020: भोपाल/मध्य प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों की स्थिति लगभग साफ हो गई है। सीटों के कम ज्यादा होने के बावजूद तय हो गया है कि प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों में बरकरार रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को एक बार फिर विपक्ष में बैठना होगा। नतीजों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, कांग्रेस में मायूसी छा गई है।

लगभग पांच राउंड की मतगणना के बाद भाजपा 19 , कांग्रेस 7 और बसपा एक सीट पर आगे चल रही है। यही ट्रेंड बरकरार रहा तो भाजपा दो तिहाई सीटों को कांग्रेस से छीन सकती है। बम्पर मतदान के रुझान को देखा जाए तो ग्वालियर और चंबल इलाके को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। चुनावी रुझान यही रहे तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो मजबूत होंगे लेकिन राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने ही गढ़ में कमजोर हो सकते हैं। भाजपा के 12 में से 7 मंत्री आगे चल रहे हैं।

इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा के सातवें चरण के वोटों की गिनती में भाजपा उम्मीदवार तुलसी सिलावट को 34589 वोट प्राप्त हुए।, जबकि प्रेम चंद गुड्डू को 21873वोट मिले। भाजपा ने सातवे राउंड में 12716 वोटों की बढ़त बनाई है। अभी 21 चरणों की गिनती होना बाकी है।

बढ़त 25000 से भी अधिक

धार जिले के बदनावर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 16 राउंड में 25891 मतो से आगे चल रहे हैं।

मांधाता उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल ने कांग्रेस के उत्तम पाल सिंह को 21 वें राउंड में 21621 मतों से शिकस्त दी है। इसके साथ ही भाजपा के पटेल विजयी हुए। डाक मतपत्र के गणना अभी चल रही है।

भाजपा के राजवर्धन सिंह 23056 वोट से आगे

आगर में छठे राउंड के बाद भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा। भाजपा प्रत्याशी मनोज ऊंटवाल को 21896 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेडे को 21715 मिले हैं। इस तरह मनोज ऊंटवाल 181 वोट से आगे हो गए हैं।

प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर कराए गए उपचुनाव की मतगणना चल रही है। मतगणना सुबह आठ बजे से 19 जिला मुख्यालयों पर की जा रही है। आरंभिक रुझानों में भाजपा के प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं। फिर चला प्रदेश में कमल फूल का जादू। पंजा छोड़कर फूल छाप हुए नेता अधिकतर सीट पर आगे चल रहे हैं। प्रदेश में अनेक स्‍थानों पर चौंकाने वाले परिणाम आ सकते हैं। दिन चढ़ने के साथ काउंटिंग में भी तेजी आ गई है।

About rishi pandit

Check Also

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर पूर्व डीजीपी ने दिया कड़ा बयान, बोले- दुष्कर्मियों को मारो गोली

इंदौर मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी एसके दास ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *