Saturday , November 7 2026
Breaking News

MP: मुंबई से आए युवक के पास से 24 लाख रुपये का सोना जब्त

Gold worth rs 24 lakh seized from a young man from mumbai at ratlam railway station: digi desk/BHN/रतलाम/ रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे स्टेशन के बाहर से एक युवक को करीब 24 लाख रुपए के सोने के जेवरों के साथ हिरासत में लिया है। युवक मुंबई से आया था । उसके पास जेवरात से संबंधित कागजात नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने इंदौर के जीएसटी व आयकर विभाग सूचना दी है। दोनों विभागों की टीम मामले की जांच करेगी।

अवंतिका एक्सप्रेस से एक युवक स्टेशन पर उतरा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मुंबई से आई अवंतिका एक्सप्रेस से एक युवक स्टेशन पर उतरा और स्टेशन के बाहर आकर खड़ा हो कर किसी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि युवक के पास बैग में अवैध रूप से सोना रखा हुआ है।

पुलिस ने बैग की तलाशी देने के लिए कहा

प्रधान आरक्षक मांगूसिंह यादव व आरक्षक चेतन नरवले ने मौक़े पर पहुंचकर उससे बैग की तलाशी देने के लिए कहा, लेकिन उसने बैग की तलाशी नहीं दी। इस पर उसे थाने ले जाया गया ।

बैग में सोने के जेवरात पाए गए

थाने पर तलाशी लेने पर बैग में करीब 24 लाख रुपये के 490. 45 ग्राम सोने के जेवरात पाए गए। जीआरपी थाना प्रभारी जेएल अहिरवाल ने बताया कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम पुष्पेंद्र पुत्र रवि जाट निवासी ग्राम बिलपांक बताया है। उसका कहना है कि सोना व्यापारी सुभाष सेठ का है।

जेवरात मुंबई पालिश कराने ले गया था

युवक ने बताया कि वह जेवरात मुंबई पालिश कराने ले गया था । पालिश कराकर वापस लाया है। जब्त जेवरात में 11 अंगूठियां, 6 चेन व 11 मंगलसूत्र हैं। उसके पास जेवरों के कागजात नहीं पाए गए हैं। टैक्स बचाने के लिये बगैर कागजात के सोना परिवहन करने की शंका जताई जा रही है। इंदौर के जीएसटी व आयकर विभाग को सभी जानकारियां दी गई है। उनकी टीम अब इस मामले में आगे की जांच करेगी।

About rishi pandit

Check Also

महाकाल मंदिर में धनतेरस से शुरू होगा दीपोत्सव, भस्म आरती में जलेगी फुलझड़ी

उज्जैन  पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत सबसे पहले भगवान महाकाल के आंगन से होगी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *