Monday , June 3 2024
Breaking News

PM Modi : फतेहपुर में PM मोदी बोले-UP के लोग 10 मार्च को ही मनाएंगे होली

PM Modi Public Rally in Fatehpur: digi desk/BHN/ फतेहपुर/  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि सारे वाद-सारे विवाद एक तरफ और राष्ट्रवाद एक तरफ। यूपी के लोगों ने ठान लिया है कि होली आने से पहले 10 मार्च को ही रंगों की होली धूमधाम से मनाएंगे। घोर परिवारवादियों की सोच परिवार से शुरु होकर परिवार पर ही खत्म हो जाती है। इस छोटी सी सोच से यूपी जैसा बड़ा प्रदेश नहीं चलाया जा सकता है। यही वजह है कि फिर एक बार यूपी कह रहा है- आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही।10 मार्च को जब फिर डबल इंजन की सरकार आएगी, तो तेजी से नल कनेक्शन देने का काम किया जाएगा। मेरी मातायें बहनें तो नल से जल के मेरे अभियान को लेकर मुझे लगातार आशीर्वाद दे रही हैं। बुंदेलखंड के लाखों किसान कितने दशकों से केन-बेतबा को लिंक करने की मांग करते रहे हैं। लेकिन ये काम पूरा करने का बीड़ा भी डबल इंजन सरकार ने उठाया है। 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बुंदेलखंड के खेत खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा। ये हमारी ही सरकार है जिसने यहां के किसानों की इस तकलीफ को समझा। बाणसागर परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना, ऐसी कितनी ही परियोजनाएं डबल इंजन की सरकार ने पूरी कराई हैं।

भाषण के मुख्य अंश

  • जब तक गरीब सशक्त नहीं होता है, तब तक गरीबी खत्म नहीं हो सकती है। जिस दिन गरीब सशक्त हो जाता, वो भी गरीबी खत्म करने के लिए हमारा सिपाही बन जाता है। केंद्र सरकार ने जब तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाया तो ये पूरा कुनबा उस कानून के खिलाफ खड़ा हो गया। ये कितने स्वार्थ में डूबे हैं कि जो उनको वोट देते हैं, उनका भी ये भला नहीं सोच पाते हैं। ऐसे लोगों पर भरोसा किया जा सकता है क्या?
  • फतेहपुर के लोग कभी नहीं भूल सकते हैं कि पिछली सरकार के लोग यहां कैसे-कैसे दबंगई करते थे। सरकारी जमीनों पर कब्जा यहां आम बात थी। अवैध खनन माफिया ने इस पूरे इलाके को बर्बाद कर दिया था। योगी जी की सरकार इन माफियाओं का इलाज कर रही है। ये बुंदेलखंड तो अपने खिलौनों के लिए, हथकरघा और हस्तशिल्प की अपनी समृद्ध परंपरा के लिए मशहूर रहा है।
  • जिसको मेरी आलोचना करनी है वो करेंगे, जिसको मुझे नीचा दिखाने का प्रयास करना है, वो करेंगे। लेकिन मैं देश की माताओं-बहनों के लिए शौचालय के अभियान को चलाऊंगा। आज गांव-गांव, घर-घर शौचालय बने हैं। ये लोग मुफ्त राशन देने वाली योजना पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसलिए मैं आपके बीच आया हूं, इन लोगों से सतर्क करने के लिए आपको जगाने आया हूं। क्योंकि ये लोग ऐसी ऐसी बातें करेंगे, ऐसी ऐसी हवाबाजी करेंगे। आपको गुमराह करने के लिए खेल खेलेंगे।
  • हमारे जनजातीय भाइयों बहनों का हस्तशिल्प तो पूरी दुनिया में श्रेष्ठ है। हमारी सरकार ने देश में ही खिलौने बनाने वालों को, कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना शुरू की है। परिवारवादियों की समस्या ये है कि अगर देश के गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासियों को साधन मिल गए, शक्ति मिल गई, तो वोटबैंक की राजनीति करने वालों की राजनीति धरी की धरी रह जाएगी। कट-कमीशन का माफिया आत्मनिर्भर अभियान से बर्बाद हो जाएगा।
  • आज कल ये लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का भी विरोध कर रहे हैं। ये भारत को अब भी दूसरों पर निर्भर रखना चाहते हैं। लेकिन ये देश अब आश्रित रहना नहीं चाहता। हमारे यहां जो चीजें बनती हैं, उसका हमें गौरवगान करना चाहिए। उत्तर प्रदेश ने तो 2014, 2017 और 2019 में हमें समर्थन दिया। वो पुरानी थियोरी तो यूपी ने पहले से ही खत्म कर दी है। इसलिए 2022 में भी भाजपा विजयी होकर रहेगी। ये मैं आपके उत्साह में से देख रहा हूं। लोग कहते थे कि उत्तर प्रदेश में तो एक बार सरकार बनती है और दूसरी बार बदल जाती है। कुछ लोग तो सपनें देखते रहते हैं कि वैसे भी बदलना ही है। लेकिन अब तो उत्तर प्रदेश ही बदल गया है।

 

 

About rishi pandit

Check Also

Taj Express Train Fire: धू-धूकर जली ताज एक्सप्रेज की दो बोगियां, यात्री आग देखकर ट्रेन से कूदे

National general delhi taj express fire burning train two bogies of taj express burnt in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *