Saturday , July 6 2024
Breaking News

UP Elections: फ्री बिजली, फ्री सिलेंडर, लव-जेहाद पर 10 साल कैद, पढ़िए BJP मेनिफेस्टो की बड़ी बातें

BJP manifesto 2022 UP: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। इससे दो दिन पहले मंगलवार को भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में पार्टी कार्यालय में संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। नीचे देखिए लाइव वीडियो और पढ़िए भाजपा के मेनिफेस्टो की बड़ी बातें। पहले यह कार्यक्रम रविवार को होना था, लेकिन लता मंगेशकर के निधन के बाद इसे टाल दिया गया था। भाजपा ने इसे लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया है। यूपी में दो दिन बाद वोटिंग है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने भी अपना घोषण-पत्र जारी नहीं किया है। खबर है कि अखिलेश यादव भाजपा के घोषणा-पत्र का इंतजार कर रहे हैं।

 किसान-महिलाओं और युवाओं पर फोकस

  • सभी किसानों को मुफ्त बिजली (सिंचाई के उद्देश्य से) और प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार देने का वादा। गेहूं और धान की खरीद को एमएसपी पर मजबूती दी जाएगी।
  • होली और दिवाली के अवसर पर महिलाओं के लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, 60 वर्ष से अधिक महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन पर मुफ्त यात्रा और कॉलेज की छात्राओं के लिए मुफ्त दोपहिया वाहनों का वादा किया गया है।
  • यूपी चुनावों के लिए भाजपा के ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में कहा गया है कि अगर पार्टी चुनी जाती है, तो पार्टी लव जिहाद के मामलों में 1 लाख रुपये के जुर्माने के साथ कम से कम 10 साल की कैद सुनिश्चित करेगी।
  • सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य सखियों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेंगे।
  • SHG में काम करने वाली महिलों को 1 लाख तक का क्रेडिट कार्ड
  • 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा
  • 3,000 पिंक पुलिस बूथ की स्थापना
  • नोएडा में ग्रैंड फिल्म सिटी का निर्माण।
  • हर मंडल में कम से कम एक विश्वविद्यालय।
  • प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट विद्यालयों के लिए रूप में विकसित किया जाएगा।
  • सांस्कृतिक धरोहर एवं विकसित पर्यटन।
  • काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज में मेट्रो परियोजना।
  • 2,000 नई बसों से सभी गांवों में बस सुविधा।
  • किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली।
  • 14 दिनों के भीतर गन्ने का भुगतान न होने पर चीनी मीलों द्वारा ब्याज सहित भुगतान।
  • बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना से सभी गांवों का समग्र विकास।
  • 2024 तक हर गांव में 100% पानी की आपूर्ति।
  • किसानों को सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे।
  • एफपीओ को 18 लाख रुपये की वित्तीय सहायता।
  • स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 2 करोड़ टेबलेट और स्मार्टफोन वितरित करेंगे।
  • मेजर ध्यानचंद खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करेंगे।
  • मां अन्नपूर्णा कैंटीन स्थापित करेंगे, जिसके अंतर्गत गरीबों को लिए न्यूनतम मूल्य पर भोजन की व्यवस्था करेंगे।
  • सभी सार्वजनिक स्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों के पास सीसीटीवी कैमरे एवं 3,000 पिंक पुलिस बूथ लगाए जाएंगे।
  • 5,000 करोड़ रुपये की लागत के साथ अवन्ति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन के अंतर्गत 5 लाख नए महिला स्वयं सहायता समूह बनाई जाएंगी।
  • लोक सेवा आयोग (UPPSC) सहित सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी करेंगे।
  • कॉलेज जाने वाली मेघवी छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई योजना के अंतर्गत मुफ्त स्कूटी वितरित करेंगे।
  • 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा प्रदान करेंगे।
  • माताओं बहनों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह अनुदान योजना को 1 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

शहर में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन का सेंटर पकड़ा, ईसाई धर्म में परिवर्तन कर रहे 20 लोग पुलिस हिरासत में

भरतपुर शहर में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन का सेंटर पकड़ा गया। एक मकान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *