Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Diwali Special Rashifal: सकारात्मक बदलाव आएगा, प्रेम, खुशी और उम्मीदें दस्तक देंगी

Diwali Special rashifal: मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): कुछ व्यावसायिक व निजी अपेक्षाएं पूरी नहीं हो सकेंगी। ऐसे में व्यावहारिक होकर सोचने की जरूरत है। चीजें उतनी खराब नहीं हैं, जितनी नजर आ रही हैं। हताशा का यह दौर भी क्षणिक रहेगा। दो अलग मुद्दे समान रूप से अपनी ओर खींचेंगे। असमंजस व उथल-पुथल की स्थिति नजरिए में स्पष्टता व बदलाव लाएगी। यह समय प्राथमिकताएं तय करने व निर्णय लेने का है। अपनी जिंदादिली व रचनात्मकता के दमन से बचें। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: ओपन स्काई ब्लू

वृष (21 अप्रैल-21 मई): व्यावसायिक लक्ष्यों की पूर्ति व निजी संबंधों से जुड़ी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए आपके भीतर असीम ऊर्जा है। लक्ष्य पर केंद्रित रहेंगे। कुछ लोग आपकी मौजूदगी से आनंदित तो कुछ भय व तनाव महसूस करेंगे। दूसरों के बनाए रास्तों पर चलने व अपेक्षाओं को पूर्ण करने के बजाय अपनी राह चुनेंगे। कोई बाधा आपको रोक नहीं सकती। उन व्यावहारिक चीजों पर ध्यान दें, जिनकी कुछ समय से अनदेखी कर रहे हैं। शुभ अंक: 7 शुभ रंग:नाइट स्काई ब्लू

मिथुन (22 मई-21 जून): लगभग सभी चीजों को लेकर आपके भीतर मिश्रित भाव रहेंगे। कुछ चीजों में असफलता तो जीवन के कुछ मामलों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से जुड़ाव में असुरक्षा के चलते उनसे सीमित संवाद करेंगे। अपनी हीला हवाली के चलते महत्वपूर्ण अवसर को गंवा सकते हैं इसलिए सजग रहकर प्रत्युत्तर दें। स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान दें। वृष राशि के शख्स का सहयोग मिलेगा। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। नकारात्मक लोगों से बचें। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सी ग्रीन

कर्क (22 जून-22 जुलाई): जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। निजी संबंधों व पारिवारिक परिस्थितियों में सौहार्द रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ-हानि के बाद स्थिरता हासिल होगी। विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। उनसे एक ब्रेक लेकर दोस्तों व परिवार के साथ वक्त बिताएंगे, जिससे शांति मिलेगी। भौतिक वस्तुओं व संबंधों पर पकड़ ढीली करें। चीजें बांटने व रिश्तों को खिलने देने में ही खुशी निहित है। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: चेरी रेड

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): प्रेम, खुशी और उम्मीदें जीवन में दस्तक देंगी। निजी संबंधों में सौहार्द और असीम आनंद रहेगा। परिवार व दोस्त मिलकर आने वाले हफ्तों में जश्न की योजना बनाएंगे। एक छोटी यात्रा सुख व सुकून देगी। अपव्यय से बचें। कर्क राशि का शख्स आपके प्रति स्नेहिल और फिक्रमंद रहेगा। रचनात्मक कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय भावुक होने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: रोज पिंक

कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): आपके पास बेहतरीन विचार व योजनाएं हैं, जिन्हें व्यावसायिक क्षेत्र में अमल में लाएंगे। रचनात्मकता व चतुरता से बौद्धिक लोगों के बीच प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहेंगे। एक हठधर्मी युवा शख्स से सावधान रहें, वह नुकसान पहुंचा सकता है। निजी संबंधों के विश्लेषण के बजाय फिक्रमंद रहकर उन्हें प्रेम से सींचने का प्रयास करें। वास्तविकता को समझकर उससे निपटने का प्रयास करें। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: स्काई ब्लू

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): नई ऊर्जा के साथ व्यावसायिक लक्ष्यों व नई चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। पार्टनर के समक्ष खुलकर भावनाएं व्यक्त होंगी, जिससे आपका रिश्ता बेहद मजबूत बनेगा। प्रकृति आपकी किस्मत को एक नए पथ पर ले जाने को आतुर है। अपनी भावनाओं व प्राथमिकताओं में तालमेल बिठाते हुए स्वयं के प्रति ईमानदार रहने की जरूरत है। परिस्थितियों व लोगों को समझने के लिए अंतर्मन पर भरोसा करें। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: फ्लेम ऑरेंज

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): आपकी दिली इच्छा पूर्ण होगी। निजी संबंधों में प्रेम व संतोष का अनुभव करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक योजनाएं आकार लेंगी। आपके हृदय चक्र का द्वार खुला है। फलस्वरूप भावनात्मक सीमाओं से ऊपर उठकर संपूर्ण विश्व व ब्रह्मांड के साथ एकाकार महसूस करेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने का मौका मिलेगा। रचनात्मक अभिरुचि के कार्यों से जुड़कर खुशी व सुकून मिलेगा। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: लोटस पिंक

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): अतीत को भुलाकर नए जीवन में प्रवेश करेंगे, जिससे भविष्य आकार लेगा। एकरस हो चले व्यावसायिक परिदृश्य से दूरी बनाते हुए तरक्की के लिए नए चुनौतीपूर्ण अवसरों व रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। संबंधों में भावनात्मक ज्वार व गहराई के एहसास से गुजरेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में मिश्रित परिस्थितियां, नकारात्मक व सकारात्मक प्रतिक्रियाएं नया नजरिया देंगी। सप्ताहांत में सुखद आश्चर्य मिलने का योग है। शुभ अंक: 12 शुभ रंग: व्हाइट

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): व्यावसायिक व सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। साथ ही परिवार, बच्चों और प्रियजनों के प्रति भी फिक्र व समर्पित भाव रखेंगे। आपकी व पारिवारिक सदस्यों की स्वास्थ्य समस्याएं प्राकृतिक व वैकल्पिक चिकित्सा से हल हो सकती हैं। सड़क मार्ग से दोस्तों व परिवार संग आनंददायक यात्रा का योग बन रहा है। कार्यस्थल पर आपके पद पर नजर रखने वाले एक ईष्र्यालु व लोभी शख्स से सावधान रहें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: ब्राउन

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): आर्थिक नुकसान व नकारात्मक लोगों द्वारा खुद को आहत करने की अनुमति न दें। कुछ परिस्थितियों को मनमुताबिक परिवर्तित न कर पाने के कारण तनाव व मानसिक रूप से पराजित महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि उन्हें स्वत: परिवर्तित होने दें। सप्ताहांत में चीजें खुद ब खुद बेहतर हो जाएंगी। दोस्तों के बीच उपजी गलहफहमी संवाद से दूर होगी। दूसरों से तुलना के बजाय अपनी क्षमता के सदुपयोग पर ध्यान दें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: टरक्वायज

मीन (20फरवरी-20मार्च): आलस्य और अनिर्णय की स्थिति के बीच आर्थिक, स्वास्थ्य व भौतिक मामलों को लेकर चिंता और तनाव महसूस करेंगे। इनका निदान भी आपके हाथ में है। तत्परता व चतुराई के साथ परेशानियों को हल करने का प्रयास करें। घर व कार्यस्थल की पुन: साज-सज्जा में मेहनत अवश्य लगेगी, पर उससे आराम व सुकून मिलेगा। आपको लगता है कि लोग आपसे कटे रहते हैं। यह सोच बदलें। सभी प्रियजन आपसे दिल से जुड़े हैं। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: सी ब्लू

About rishi pandit

Check Also

क्या आप जानते हैं ॐ नमः शिवाय महामंत्र की महिमा

भगवान शिव के षडक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय से तो आप भली भांति परिचित होंगे। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *