Saturday , July 12 2025
Breaking News

Moon Crossing The Earth: पृथ्वी से गुजर रहा था चंद्रमा, NASA का 6 साल पुराना वीडियो वायरल

Moon Crossing The Earth: digi desk/BHN/नई दिल्ली/   खगोलशास्त्र शुरू से इन्सानों का प्रिय विषय रहा है। इसके जरिए दूसरे ग्रहों की स्थिति पर नजर रखी जाती है और वहां की रोचक जानकारी हासिल की जाती है। ताजा खबर यह है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चंद्रमा को धरती का चक्कर लगाते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे फर्जी बता रहे हैं, लेकिन यह वीडियो वास्तविक है और 6 साल पुराना है। यह वीडियो 2015 में डीप स्पेस जलवायु वेधशाला (डीएससीओवीआर) पर लगे कैमरे से लिया गया था। वीडियो की खूबी यह है कि इसमें चंद्रमा का अंधेरा पक्ष (डार्क साइड) दिखाई दे रहा है।

चंद्रमा का ‘डार्क साइड’ अक्सर चंद्रमा के उस हिस्से के लिए उपयोग किया जाता है जो पृथ्वी से दूर होता है। इसकी तस्वीरें लेना बहुत मुश्किल है। खगोलशास्त्रीयों के मुताबिक, ज्वारीय लॉकिंग नामक घटना के कारण पृथ्वी से ‘दूर की तरफ’ नहीं देख सकते हैं। Nasa के DSCOVR का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) के लिए सौर हवाओं की निगरानी करना है। इस उपग्रह में NASA का अर्थ पॉलीक्रोमैटिक इमेजिंग कैमरा (EPIC) भी है, जिसने यह वीडियो बनाया है और तस्वीरें भी उपलब्ध करवाई हैं। यह चार-मेगापिक्सेल सीसीडी कैमरा और टेलीस्कोप पृथ्वी पर लगातार नजर बनाए रखता है। यह हर दिन 13-22 फोटो लेता है।

About rishi pandit

Check Also

बिलावल भुट्टो का बड़ा कबूलनामा, कहा– पाकिस्तान ने खुद पाले आतंकवादी

कराची  पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने माना है कि उनके देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *