Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Satna: रामनगर में बारात में आई मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात में आई आदिवासी नाबालिग बच्ची के साथ बीती देर रात दुष्कर्म की घटना हुई है। बच्ची की उम्र 13 साल है जिसके कारण बच्ची को सतना के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। आरोपी को पकड़ने क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस दबिश दे रही है।

जंगल में हुआ दुष्कर्म 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र से आदिवासी परिवार में बरात में आई थी। यहीं पर बरातियों को रुकने के लिए जनमास की व्यवस्था की गई थी। जहां अपने पिता के साथ आई 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची भी सो रही थी तभी अज्ञात युवक आधी रात को बच्ची को उठाकर जंगल ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस हादसे के बाद बच्ची रोती-रोती घायल अवस्था में आई और घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस वारदात की जानकारी पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज कर बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने लगातार दबिश दे रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है जिसकी पहचान नाबालिग से कराई जा रही है। इस घटना ने सबको झकझोर दिया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *