Tuesday , May 14 2024
Breaking News

IND vs SA: ऋषभ पंत ने द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका में खेली वन-डे की सबसे बड़ी पारी

IND vs SA ODI 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (शुक्रवार) दूसरा वनडे खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजरी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 287 रन बनाए। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने कप्तान केएल राहुल के साथ मिलकर विकेट को संभाला और 85 रन की पारी खेली। पंत सेंचुरी लगाने से रहे गए। लेकिन इस पारी से एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

ऋषभ पंत ने खेली 85 रन की पारी

ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मुकाबले में 85 रन बनाए। पंत ने अपनी पारी में 71 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 10 चौके और दो छक्के भी मारे। ऋषभ का स्ट्राइक रेट 119.71 रहा। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर 115 रनों की पार्टनरशीप की। ऋषभ पंत का एकदिवसीय में ये सर्वाधिक स्कोर है। वह शतक नहीं बना पाए, लेकिन एक रिकॉर्ड बना लिया है।

राहुल-धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका में भारत की ओर से वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। पंत ने टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। द्रविड़ ने 2001 में बतौर विकेटकीपर 77 रन बनाए थे। महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2013 में 65 रन की पारी खेली थीं।

दक्षिण अफ्रीका में वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय विकेटकीपर

  • – ऋषभ पंत- 85 रन, पार्ल 2022
  • – राहुल द्रविड़- 77 रन, डरबन 2001
  • – एमएस धोनी- 65 रन, जोहानिसबर्ग 2013
  • – राहुल द्रविड़- 62 रन, डरबन 2003

About rishi pandit

Check Also

देश का पहला मतदान केन्द्र सीमारी चुनाव के लिए तैयार, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली गई तिरंगा रैली

श्रीनगर  कश्मीर घाटी की तीन लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनाव के मद्देनजर जहां उम्मीदवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *