Saturday , May 18 2024
Breaking News

Malaika Breakup: मलाइका और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप! एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच

Malaika-Arjun Breakup: digi desk/BHN/मुंबई/   मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सर्चित कपल हैं। मीडिया से लेकर पैपराजी तक दोनों की जोड़ी छाई रहती है। कुछ दिनों पहले मलाइका और अर्जुन मालदीव घूमने गए थे। जहां की फोटोज और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हालांकि बुधवार को सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है।

ब्रेकअप की खबर सोशल मीडिया पर रही ट्रेंड

अर्जुन और मलाइका सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में रहे। उनके रिश्ता टूटने के लाखों मीम्स वायरल हुए। दोनों स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फैंस की नजर रहीं। कहीं कोई संकेत या स्टेटमेंट मिले। लेकिन ब्रेकअप की खबरें वायरल होने के बाद अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने मलाइका के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया है।

अर्जुन कपूर ने शेयर की फोटो

दरअसल अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा के साथ एक फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमारे बीच बकवास अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। खुश रहें। सभी को प्यार। एक्टर के पोस्ट पर मलाइका ने दिल की इमोजी बनाई है। तारा सुतारिया, सोनल चौहान, भूमि पेडनेकर, अथिया शेट्टी और ईशा गु्प्ता सहित कई सेलेब्रिटीज ने अर्जुन-मलाइका की फोटो पर रिएक्ट किया है। वह अपना प्यार जताया है।

 

About rishi pandit

Check Also

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कृति सैनन की जोड़ी रोमांटिक फिल्म में आयेगी नजर!

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेती कृति सैनन की जोड़ी रोमांटिक फिल्म में नजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *