Thursday , May 16 2024
Breaking News

Rashifal 12th january: जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे, पिता का आशीर्वाद लें, जानिए बुधवार का पंचांग और अपना राशिफल 

12 January 2022 Ka Panchang: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। 04:52pm के बाद एकादशी है। भरणीनक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। गणेश जी का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। बुधवार को रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुध के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पंचांग दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Today Panchang

दिनांक 12 जनवरी 2022
दिवस बुधवार
माह पौष, शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 04:52pm तक फिर एकादशी
सूर्योदय 07:16 am
सूर्यास्त 05:45 pm
नक्षत्र भरणी 1:59 pm तक फिर कृतिका
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मेष 08:45 pm तक फिर वृष
करण गरज 04:57 pm तक फिर वणिज
योग साध्या
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:27 pm तक

राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है, इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करना चाहिए

राशिफल

मेष – आज गुरु का कुम्भ व 08.45pm के बाद चन्द्र का द्वितीय गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा के सप्तम गोचर से बैंकिंग व मीडिया जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्रमा का एकादश व सूर्य का धनु गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है।आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है।आर्थिक लाभ दिख रहा है।

कर्क- जॉब में नवीन कार्य  के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में उन्नति में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धर्म सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह –राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से पंचम व 08:45pm के बाद दो दिन तक चन्द्रमा के दशम गोचर से जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। लाल व पीला रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। 08:45pm के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में मित्रों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- सूर्य इस राशि से द्वितीय हैं। जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा व नीला रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।

धनु – आज 08:45pm के बाद दो दिन चन्द्रमा  राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं।जॉब के प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

मकर-सूर्य व शनि अब इसी राशि से द्वादश हैं। 08:45pm के बाद पंचम चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे।गुरु जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैंगनी व नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कुम्भ-08:45pm के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ व द्वादश शनि व्यवसाय में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। श्री कनकधारास्तोत्रका पाठ करें।

मीन- दशम शुक्र व एकादश शनि  तथा 08:45pm के बाद चन्द्रमा का तृतीय प्रभाव शुभ है। गुरु का कुम्भ गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। राहु से सम्बंधित द्रव्य उड़द, ऊनी वस्त्र इत्यादि का दान करें।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *