Wednesday , May 15 2024
Breaking News

MP: जेंडर चेंज करवा कर स्पा में देह व्यापार कर रही थी थाईलैंड की लड़कियां.!

Thailand girls were doing prostitution in atom spa by getting gender changed in indore: digi desk/BHN/इंदौर/ एटम्स सलून एंड क्लिनिक स्पा से गिरफ्तार लड़कियों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। थाईलैंड की चार लड़कियां देह व्यापार के लिए जेंडर चेंज करवा कर लड़कियां बनी थी। दो लड़कियां पूर्व में भी देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी और उनके पासपोर्ट लसूड़िया थाना में जब्त है। पुलिस ने ग्राहकों सहित 17 को जेल भेज दिया गया है। सैलून के मैनेजर संजय वर्मा से पूछताछ चल रही है।

महिला थाना टीआइ ज्योति शर्मा के मुताबिक विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित शगुन आर्केड की दूसरी मंजिल से पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से एटम्स सलून एंड क्लिनिक स्पा से पुलिस ने 10 लड़कियां, मैनजर संजय वर्मा और ग्राहक संस्कार सिंह, वरूण यादव, नीरज सेन, विवेक नामदेव, अशोक सिंगला, नमन लड्डा, संदीप उमाशंकर को गिरफ्तार किया था, जिसमें सात युवतियां थाईलैंड और तीन भारतीय थी। गुरुवार रात पुलिस ने लड़कियों से आइडी कार्ड व पासपोर्ट की जांच की तो उसमें लिंग के स्थान मेल (पुरुष) लिखा था।

पूछताछ में बताया उन्होंने थाईलैंड में जेंडर चेंज करवा लिया था। भारत आने के बाद स्पा और मसाज पार्लर से जुड़कर देह व्यापार में लिप्त हो गई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर कोर्ट पेश कर सभी को जेल भेज दिया। टीआइ के मुताबिक संजय को रिमांड पर लिया है। उसने पूछताछ में बताया उसने चार महीने पूर्व ही भोपाल की नीलम खेमानी से स्पा की फ्रेंचाइजी ली थी। हालांकि स्पा पिछले वर्ष दिसंबर से ही शुरू हुआ था। पुलिस नीलम और कृष्णा नामक महिला की भूमिका जांच रही है।

दो लड़कियों से पासपोर्ट लसूड़िया में जब्त मिलें

टीआइ के मुताबिक थाईलैंड की दो लड़कियां पूर्व में भी लसूड़िया थाना में गिरफ्तार हो चुकी है। उनके पासपोर्ट भी थाने में जब्त हैं। पुलिस सभी के पासपोर्ट, वीजा की जांच कर रही है। उधर सीपी हरिनारायणाचारी मिश्र ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर स्पा सील करने के आदेश दिए हैं।

About rishi pandit

Check Also

फतेहपुर में हुई बैंक लूट का कुछ ही घंटों में खुलासा, बैंककर्मी ने ही रची थी साजिश

दमोह  मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार देर शाम फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *