Monday , April 29 2024
Breaking News

New Year 2022: दुनिया भर में नये साल का जश्न, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में शानदार आतिशबाजी

New Year 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ साल 2021 को अलविदा कहने के साथ ही 2022 का जमकर स्वागत किया जा रहा है। सबसे पहले न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न मनाया गया। बाकी सालों की तरह यह साल भी लोगों को एक नया अनुभव देकर गया है। भारत समेत कई अन्य देशों में नए साल का जमकर जश्न मनाया जा रहा है। न्यूजीलैंड के आकलैंड शहर में आतिशबाजी के साथ नए साल 2022 का स्वागत किया गया। स्काई टावर और हार्बर ब्रिज सहित आकलैंड में कम रोशनी के साथ नए साल का स्वागत हुआ। दुनियाभर में लोग नए साल का वेलकम करने के लिए तैयार है। भारत में भी पूरे उत्साह के साथ न्यू ईयर 2022 पार्टी  शुरू हो गई है। कुछ ही घंटों बाद नया साल शुरू होने वाला है। भारत में रात 12 बजे के बादनए साल का जश्न शुरू हो गया। कई देशों में नए साल जश्न मनाने की शुरुआत हो चुकी है। आइए जानते हैं कौन-से देश हैं।

आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हुई जमकर आतिशबाजी

आस्ट्रेलिया के सिडनी हार्बर में शानदार आतिशबाजी के साथ नए साल 2022 का स्वागत किया गया। हर साल 31 दिसंबर की मध्यरात्रि में तीन घंटे पहले से ही यहां आतिशबाजी का शो प्रदर्शित किया जाता है। इस बार भी नए साल की पूर्व संध्या पर सिडनी में ओपेरा हाउस के ऊपर का आकाश जगमग रोशनी से भर गया।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में नए साल की शुरुआत हो गई है। कोरोना महामारी के बीच नए साल का स्वागत किया जा रहा है। ऑकलैंड में जब घड़ी में स्थानीय समय अनुसार आधी रात हुई। लोग जश्न में डूब गए। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजियां की। विश्व में हो रहे नए साल के जश्न के बीच उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल का जमकर स्वागत किया।

गूगल ने 2021 को दी खास तरीके से विदाई

नए साल के जश्न को लेकर गूगल ने पहले ही अपने प्यारे और मनमोहक डूडल के साथ उत्सव की शुरुआत कर दी है। इसके द्वारा साल 2021 को गूगल ने विदाई देने की कोशिश की है। इस बार Google ने अपने हालिडे डूडल को कैंडी पापर के साथ डिजाइन किया है जिस पर 2021 लिखा है। ऐसा लगता है कि आधी रात को घड़ी में 12 बजते ही 2022 के स्वागत के लिए कैंडी फटने के लिए तैयार है। डूडल में ‘गूगल’ के अन्य अक्षर भी हैं जिन्हें परियों की रोशनी से रंगा गया है।

इस गूगल डूडल के साथ एक मैसेज भी साझा किया गया है, जिसमें लिखा है- That’s a wrap for 2021-Happy New Year’s Eve! हिंदी में इसका मतलब है- साल 2021 आज खत्म हो रहा है, नये साल की पूर्व संध्या आपके लिए मंगलमय हो।

 

About rishi pandit

Check Also

उत्तराखंड: नगर निकाय चुनाव की तैयारी, इस तारीख को जारी हो सकती है अधिसूचना

देहरादून. लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *