2022 Horoscope Do’s Don’ts: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ कुछ ही घंटों बाद नया साल लग जाएगा। नए साल से सभी नई शुरुआत करना चाहते हैं। ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की दशा का अध्ययन कर बताया जाता है कि आने वाला समय कैसा रहेगा। यह हम बता रहे हैं कि नए साल में राशि के हिसाब से क्या करना चाहिए और क्या नहीं। साल 2022 को लेकर ज्योतिष कहता है कि अधिकांश राशि वालों के लिए काम के सिलसिले में स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्चों का बोझ पड़ सकता है और नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। करियर के मामले में कोई ऐसा बदलाव हो सकता है जिसका आपने हमेशा से इंतजार किया है। यहां जानिए नए साल में क्या करें और क्या न करें
मेष- हर मंगलवार को हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं। अपने अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें।
वृष –ख़र्चों पर नियंत्रण रखें। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें।
मिथुन- अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य से जुड़ा कोई भी जोखिम न लें।
कर्क –अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी भी मामले में लापरवाही न बरतें।
सिंह- क्रोध पर नियंत्रण रखें और उसे अपने रास्ते में बाधा न बनने दें। परिवार की सलाह के बिना निवेश न करें।
कन्या-नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहें। अपने किसी भी काम को कल के लिए टालें नहीं।
तुला- सुबह नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करें। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
वृश्चिक-सुबह सूर्य को अर्घ्य दें। पैसे के पीछे नहीं बल्कि आराम के पीछे भागो।
धनु – दूसरों की बातों पर ज्यादा विश्वास न करें। तैलीय और मसालेदार भोजन से दूर रहें।
मकर- सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करने से न हिचकिचाएं। अपने जीवन साथी के विश्वास को भंग न करें।
कुंभ-इस साल कम से कम एक बार शनि मंदिर के दर्शन जरूर करें। अपशब्दों के प्रयोग से बचें।
मीन-माता-पिता का सम्मान करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
Bhaskar Hindi News