Sunday , July 7 2024
Breaking News

Entertainment: विनोद मेहरा के साथ मरते दम तक रही थी रेखा, पत्नी किरण मेहरा का खुलासा

Entertainment celebs rekha was with vinod mehra till his death disclosed wife kiran mehra: digi desk/BHN/मुंबई/ अभिनेत्री रेखा और दिवंगत अभिनेता विनोद मेहरा के प्रेम संबंधों और शादी को लेकर अभी तक कई बातें की गई है। इन दोनों के कथित प्रेम संबंधों की अफवाह तब चर्चा में थी और बताया जाता है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। विनोद मेहरा अपने जमाने के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे। उनके आकस्मिक निधन ने फिल्म इंडस्ट्री में उनके प्रशंसकों और दोस्तों को पूरी तरह से सदमे में डाल दिया था। विनोद मेहरा और रेखा के बीच संबंध को लेकर हाल ही में पहली बार विनोद मेहरा की पत्नी किरण मेहरा ने खुलकर बात की और बताया कि रेखा कैसे अंत तक विनोद मेहरा के जीवन में साथ रही।

70 के दशक में विनोद मेहरा की लव लाइफ अक्सर सुर्खियां बटोरती थी। वह मीना बोर्का के साथ रोमांटिक रिलेशन में थे, इसके बाद अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से शादी की थी। लेकिन शादी के चार साल बाद ही अलग हो गए थे। इसके बाद विनोद मेहरा ने किरण मेहरा से शादी कर ली लेकिन बताया जाता है कि इस दौरान भी वह रेखा के साथ रोमांटिक संबंध में थे।
रेखा से संबंधों को लेकर क्या बोली किरण मेहरा
हाल ही में किरण मेहरा ने अपने पति विनोद मेहरा के जीवन में महिलाओं के बारे में खुलकर बात की। रेखा के बारे में जब किरण मेहरा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पति की जिंदगी में जो शख्स आखिरी वक्त तक रहा वो रेखा थी। किरण ने कहा कि रेखा हमारी फैमिली मेंबर की तरह थी। वो एक बेहतरीन इंसान है और प्यारी है। किरण ने कहा कि रेखा ने हमारी शादी अटेंड नहीं की थी। अगर मैं आज भी उनसे मिलती हूं तो उन्हें कसकर गले लगाना नहीं भूलती।
विनोद मेहरा ने बताया था सब कुछ
विनोद मेहरा की पत्नी किरण मेहरा ने कहा कि उन्होंने मेरे बिना पूछे ही अपने बारे में सब कुछ बता दिया था। मैं उनकी निजता का सम्मान करती थी, जब कोई अपने बारे में सब कुछ खुद ही बता रहा है तो क्यों उसकी तह में जाना है।
ऐसी भी कहा जाता है कि रेखा ने विनोद मेहरा से शादी की थी। वे अपने ससुराल भी गई थी लेकिन उनकी सास ने रेखा को चप्पल मारने के लिए निकाल ली थी। रेखा की जिंदगी पर किताब लिखने वाले लेखक यासीर उस्मान ने ‘रेखा : एन अनटोल्ड स्टोरी’ में उनकी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों का जिक्र किया है। रेखा के हवाले से किताब में लिखा है कि जब विनोद मेहरा से शादी करके वे उनके घर गई थीं तो सास ने उन्हें घर के अंदर तक नहीं आने दिया था। सास के व्यवहार से रेखा दुखी हो गई थी और आखिरकार विनोद मेहरा ने भी उन्हें अपने घर से जाने को कह दिया था।

About rishi pandit

Check Also

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट शादी में जस्टिन बीबर

12 जुलाई, 2024 को होने वाली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी एक बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *