Sunday , May 19 2024
Breaking News

Weather Alert: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, MP और गुजरात में बारिश की संभावना

Cold wave alert in these states including delhi punjab rain likely in madhya pradesh and gujarat: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  उत्तरी पर्वतीय प्रदेशों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। जिस कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इस कारण दिल्ली, पंजाब समेत उत्तर भारत के अधिकांश प्रदेशों के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मध्यप्रदेश में भी शुक्रवार से अचानक पारा गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी, राजस्थान और दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में सुबह और शाम के समय तापमान सामान्य से नीचे पहुंच रहा है।

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी के लिए अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार से पांच दिन दिल्ली में तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 22 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। घाटी में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी जाएगी। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

अगले 24 घंटे मौसम का पूर्वानुमान

वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, मप्र और गुजरात में पाला पड़ने की आशंका है। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर भीषण शीत लहर हो सकती है।

About rishi pandit

Check Also

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में आज तड़के एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत

अनंतपुर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार तड़के एक कार और लॉरी के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *