Gold Silver Latest Price: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ यदि आप सोने में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है क्योंकि MCX पर 24 कैरेट सोने की कीमत में बुधवार को फिर गिरावट दर्ज की गई है। आज बुधवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.13 फीसदी की गिरावट आई है। सोने का भाव बुधवार सुबह 48,008 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है। साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को चांदी की कीमत में 0.13 फीसदी की गिरावट आई है। चांदी का भाव 60,738 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
Gold Silver Price: सोना फिर सस्ता, चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोना खरीदते समय ऐसे जानें शुद्धता
देश भर में एक्साइज ड्यूटी, राज्य कर और मेकिंग चार्ज के कारण सोने की कीमत अलग-अलग होती है। गहने बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट का उपयोग होता है। वहीं गहने बनाने में कुछ गहना व्यापारी 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। ज्वैलरी पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बनाया जाता है। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
ऐसे जाने अपने शहर में सोने व चांदी की ताजा कीमत
उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत भी अलग होती है। आप मोबाइल के जरिए भी अपने शहर में सोने की ताजा कीमत के बारे में अपडेट ले सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर कीमत चेक कर सकते हैं। आपका मैसेज उसी नंबर पर आएगा, जिससे आप मैसेज करते हैं। इस तरह आप सिर्फ एक मैसेज करते आप तत्काल सोने के लेटेस्ट रेट जान सकते हैं।