Saturday , October 31 2026
Breaking News

MP: तीन साल से एक स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को हटाएं : राज्य निर्वाचन आयुक्त

Remove officers posted at one place for three years madhya pradesh state election commissioner: digi desk/BHN/भोपाल/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी जाए। पिछले चुनाव में जो घटनाएं हुई थीं, उनकी समीक्षा करके संवेदनशील और अति संवेशनशील केंद्रों पर पुलिस बल तैनात करें। तीन साल से एक स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को जल्द हटाया जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच बढ़ाई जाए। यह निर्देश सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने चुनाव के संबंध में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।

उन्होंने पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डा. राजेश राजौरा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तीन साल से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण जल्द करें। अवैध शराब एवं हथियारों को लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। लंबित वारंट और चालान की तामीली सुनिश्चित कर ली जाए।

नामांकन पत्र जमा करने, जांच, चुनाव प्रचार, मतदान और मतगणना के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल रहे, इसकी व्यवस्था की जाए। चुनाव के प्रत्येक स्तर पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए दिशानिर्देशों का पालन किया जाए। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी मास्क जरूर लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करतें। इस दौरान आयोग के सचिव बीएस जामोद ने चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया।

 

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर में PM आवास योजना के दूसरे चरण की शुरुआत, 1675 नए घर बनाने की तैयारी

ग्वालियर  प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में देशभर में सबसे सफल ग्वालियर नगर निगम को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *