Sunday , July 7 2024
Breaking News

Rashifal 11th December: होगा धन लाभ, जीवनसाथी से मिलेगा सहयोग, जानिए शनिवार का पंचांग और अपना राशिफल 

11 December 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है व पूर्वभाद्रपद नक्षत्र है। नियमानुसार शनि देव की पूजा करें। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य ना बोलें। दान पुण्य करें। आज तिल दान का भी बहुत महत्व है। माता काली जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है।

पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

दिनांक 11 दिसंबर 2021
दिवस शनिवार
माह मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी
सूर्योदय 07:05 am
सूर्यास्त 05:25 pm
नक्षत्र पूर्वभाद्रपद
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि कुम्भ 04:18 pm तक फिर मीन
करण विष्टि
योग सिद्धि
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

राहुकाल आज प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक, इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए।

राशिफल

मेष- खुद पर विश्वास बढ़ेगा और उन कार्यों को करेंगे, जिनसे सफलता मिलेगी। परिवार और दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और जीवनसाथी आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो आपके लिए रास्ता खोल देगी। जल्द ही धन लाभ होगा।
वृषभ-आज का दिन समय अच्छा हो सकता है। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर सफलता मिल सकती है। चुनौतियों के लिए तैयार रहें। नई चीजों को जानने के लिए उत्सुक हो सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा है। मन मुताबिक सारे काम पूरे होंगे। ऑफिस में कुछ सहकर्मी तारीफ कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग से भी सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों में शामिल हो सकते है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क- व्यवसाय में आ रही बाधा दूर होगी और सफलता मिलेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। बीमार व्यक्ति की मदद करें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए व्यापार में अधिक प्रयास करने होंगे। आमदनी में वृद्धि के कारण दिन बेहतर रहेगा और कोई नया विचार आपको आगे ले जाने में सहायक होगा। परिवार में संपत्ति खरीदने का विचार आ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कन्या-पैसों से जुड़ी परेशानियां खत्म होने की संभावना है। आज आपको किसी खास व्यक्ति से सलाह या मदद भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपके अधिकांश मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
तुला- दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्ट्स के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज उनके मन में नए विचार आएंगे। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। परिवार के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। योजना के अनुसार काम भी कर पाएंगे। अधूरे काम भी सफलतापूर्वक पूरे होंगे। गृह संबंधित योजनाओं पर विचार करने की आवश्यकता है। पर्यटन क्षेत्र आपको एक अच्छा करियर दे सकता है।
धनु- आज का दिन आपको धन देने का रहेगा जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। कुछ ऐसे उपाय हो सकते हैं, जिससे अचानक धन लाभ होगा। अटका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। अपना कर्ज चुकाने में भी सफल होंगे और कोई मनोकामना भी पूरी होगी। किसी भी कार्य को करने से पहले घर से बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।
मकर- किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा सा तोहफा खरीद सकते हैं। व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में भी आपको सफलता मिलेगी।
कुंभ-आज का दिन सफलता देगा। पुराने रुके हुए काम आज सफल हो जाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। अच्छा पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। कला के क्षेत्र में रुझान रखने वालों को आज अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
मीन- मन में अशांति रह सकती है। व्यापारी अपने व्यापार में पैसा लगाकर नए काम की शुरुआत कर सकेंगे और भविष्य की योजना भी बना सकेंगे। शत्रुओं से लड़ना होगा। सोने या चांदी में निवेश कर सकते हैं। पत्नी को खुश रखें। बच्चों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेंगे।

About rishi pandit

Check Also

सपने में सांप के रंग का मतलब

स्वप्न शास्त्र में स्वप्न के अर्थ वर्णित किए गए हैं। ये बताता है कि सपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *