Saturday , September 28 2024
Breaking News

CHINA: चीन के YUTU-2 रोवर ने चांद पर खोजी झोपड़ी जैसी रहस्यमय वस्तु, वैज्ञानिक हैरान

China yutu 2 rover find mystery hurt on far side of moon: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ चांद पर एक रहस्यमय वस्तु का पता चला है। जिसकी तस्वीर देखने के बाद वैज्ञानिक भी हैरान है। चंद्रमा मिशन पर गए चीन के युतु-2 रोवर (Yutu 2 Rover) ने झोपड़ी के आकार की वस्तु का पता लगाया है। यह मून के दूरदराज इलाके वॉन कार्मन क्रेटर के पास दिखाई दिया है। वैज्ञानिक अब इस आकृति की जांच में जुट गए हैं।

झोपड़ी पिछले महीने आई नजर

चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ कार्य करने वाले चाइनीज विज्ञान चैनल अवर स्पेस पर प्रकाशित युतु 2 डायरी में इस घटना का जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया कि रोवर ने चांद के उत्तर में एक क्यूब के आकार की वस्तु देखी। यह पिछले महीने मिशन के 36वें चंद्र दिवस के दौरान करीब 80 मीटर की दूरी पर थी।

तस्वीर लेने की कोशिश

अवर स्पेस ने इसे रहस्यमय झोपड़ी का नाम दिया है। कहा कि इसका नाम सांकेतिक है। हमें नहीं पता कि असल में यह क्या है। युतु 2 मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों ने रहस्यमय वस्तु पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि हम रोवर को क्रेटर से निकालकर रहस्यमय वस्तु के करीब लाने की कोशिख करेंगे। जिससे करीब से तस्वीरें क्लिक की जा सकें।

पत्थर का टुकड़ा हो सकता है

कई विशेषज्ञों का कहना है कि रहस्यमय आकृति पत्थर का टुकड़ा भी हो सकता है। हालांकि रोवर के पास जाने पर ही इससे पर्दा उठेगा। बता दें युतु 2 और चांग ई 4 लैंडर ने 3 जनवरी 2019 को चांद के सबसे दूर लैंडिंग की थी। रोवर युतु 2 चंद्रमा पर वॉन कार्मन क्रेटर में खोजबीन कर रहा है।

About rishi pandit

Check Also

इजरायल के नेतन्याहू ने यूएन में दिखाए वरदान और श्राप के नक्शे, क्या है इनकी कहानी, भारत से क्या संबंध

इजरायल इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यूएन महासभा में जोरदार तरीके से अपनी बात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *