Saturday , June 1 2024
Breaking News

Garuda Purana: मृत्यु के बाद भी पीछा नहीं छोड़ते ये महापाप, इनसे बचें वर्ना नर्क में मिलेगी प्रताड़ना

Garuda purana great sins do not leave the chase even after death avoid them otherwide face torture in hell: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ मृत्यु के बाद स्वर्ग में जगह पाने के लिए इंसानों को अच्छे कर्म करने पड़ते हैं। धर्म, ज्योतिष और गरुड़ पुराण में कर्मों को लेकर बहुत विस्तार से जिक्र है। कहा गया है कि गलत काम मनुष्य को नर्क ले जाते हैं। वह अच्छे काम करने पर स्वर्ग में जगह मिलती है। इसी कारण गरुड़ पुराण को महापुराण कहा गया है। इसमें जिंदगी, निधन और आत्मा के सफर के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में जिन्हें गरुड़ पुराण में महापाप बताया गया है।

भ्रूण हत्या

कोख में ही बच्चे को मार देना बहुत बड़ा पाप है। गरूड़ पुराण में इसे महापाप कहा गया है। ऐसा करने वालों को नर्क में यातनाएं झेलनी पड़ती हैं।

औरतों का अपमान

धर्म में औरतों का अपमान बहुत बुरा माना गया है। खासतौर पर असहाय, विधवा और छोटी कन्या का अपमान करने वालों को नर्क में जगह मिलती है। ऐसे जातकों की आत्मा भटकती रहती है।

असहायों का अपमान

कभी किसी विकलांग, बुजुर्ग और असहाय व्यक्ति का अपमान और मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। ऐसे लोगों को नर्क में दुख भोगने पड़ते हैं।

धर्म-ग्रंथ का अपमान

गरुड़ पुराण के अनुसार हर शख्स को अपने इच्छा के अनुसार धर्म मानना चाहिए। लेकिन कभी किसी दूसरे धर्म या ग्रंथ का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वालों को नर्क में जगह मिलती है।

महिला पर बुरी नजर से देखना

पराई महिला को बुरी नजर से देखना महापाप है। ऐसा करने वाले लोगों को नर्क में तकलीफें झेलनी पड़ती हैं।

About rishi pandit

Check Also

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सही दीवार पर लगाए घड़ी

अक्सर हम लोगों को यह कहते हुए सुनते हैं कि "समय ठीक नहीं चल रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *