Saturday , June 28 2025
Breaking News

Health Alert: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है संकेत, गंभीरता से जानिए ये लक्षण

Body gives signal before heart attack know symptoms: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ सर्दियों के मौसम में दिल के मरीजों के लिए रिस्क बढ़ जाता है। तब हार्ट से जुड़ी समस्या अधिक देखने को मिलती है। इसका प्रमुख कारण पेराफेरल वेसेल्स का सिकुड़ना है। इस कारण हृदय पर दबाव अधिक पड़ता है। वह दिल में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है। हालांकि लोगों को नहीं पता कि हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कुछ बदलाव इसके संकेत देते हैं। आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप समय रहते सतर्क हो सकते हैं।

छाती पर दबाव

कई बार छाती पर दबाव महसूस होता है। इसे एनजाइना कहते हैं। इस दौरान घुटन और घबराहट महसूस होने लगती है। अक्सर लोग इस दबाव को अनदेखा कर देते हैं। आगे जाकर यह हार्ट अटैक का कारण बनता है।

चक्कर और पसीना आना

अगर आपको अचानक चक्कर और पसीना आने लगे। तब जल्द ही डॉक्टर से परामर्श लें। कई दफा अच्छी खानपान के बाद भी कमजोरी महसूस होती है। ये भी दिल की परेशानी का लक्षण है।

सांस लेने में परेशानी

हार्ट के अलावा ब्लड सर्कुलेशन की कमी से दूसरा पार्ट प्रभावित होता है। इसमें एक फेफड़ा भी है। कहा जाता है कि फेफड़े में रक्त की कमी से सांस लेने में परेशानी होती है।

थकावट और अनिद्रा

अगर अच्छी डाइट के बाद भी आपको बहुत थकावट रहती है। तब आपके दिल में खून का प्रवाह कम होने लगा है। इसके अलावा हार्ट अटैक आने का एक लक्षण नींद की कमी भी है। नींद नहीं आने से शरीर में कई बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। ऐसे में अगर नींद की कमी है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

About rishi pandit

Check Also

होली के त्योहार पर आउटफिट का चुनाव बेहद खास होता है, पहनें ये स्टाइलिश आउटफिट्स, लगेंगे खूबसूरत

नई दिल्ली होली के त्योहार पर आउटफिट का चुनाव बेहद खास होता है क्योंकि इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *