Monday , May 13 2024
Breaking News

Weekly horoscope 5th to 11th December: प्रेमी संग खुशियों भरे पल गुजारेंगे, जानिए शुभ रंग व शुभ अंक

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): प्रसन्नचित्त रहें, क्योंकि चीजें जितनी बुरी प्रतीत हो रही हैं, वास्तव में वैसा कुछ भी नहीं है। स्वयं के प्रति ईमानदार रहें। ऊर्जाओं में संतुलन रहेगा, कार्यस्थल पर सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल करेंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। जीवन सतत परिवर्तनशील है। उतार-चढ़ाव का सहजता से सामना करेंगे। परिणामों के भय से मुक्त होकर विचार, भावनाएं व योजनाएं प्रकट करेंगे। अपने सत्य को स्वीकार करें व अंतर्मन की सुनें। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: फायरी ऑरेंज

वृष (21 अप्रैल-21 मई): जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें रचनात्मकता व उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। नजरिए व व्यवहार में परिवर्तन सकारात्मकता की ओर उन्मुख करेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। वित्तीय व भौतिक मामले सहजता से हल होंगे। सफलता के लिए भौतिक व रचनात्मक पहलू में सामंजस्य बिठाएं। पारिवारिक परिस्थितियों के हल के लिए समझौता करने को तैयार होंगे। संबंधों में सौहार्द पुन: स्थापित होगा। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: साफ्ट पिंक

मिथुन (22 मई-21 जून): भौतिक लाभ होगा, किंतु अप्रत्याशित खर्च की स्थितियां भी बन सकती हैं। वित्तीय स्थिरता के लिए लेनदेन व मेल मुलाकातों में व्यस्त रहेंगे। सही निवेश व भौतिक लाभ से जीवनशैली बेहतर होगी। निजी संबंध आपसे समय व ध्यान की मांग करेंगे। संबंधों में रवैये की पुनरावृत्ति से बचें। सप्ताहांत में कुछ अध्यायों का अंत व कुछ नई शुरुआतें होंगी। अंतर्मन की ऊर्जा बदलावों से सामंजस्य बिठाने में मदद करेगी। विनोदप्रियता बनाए रखें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: सैफ्रन
कर्क (22 जून-22 जुलाई): निजी संबंध मधुर रहेंगे। जिस शख्स से प्रेम करते हैं, उसके साथ सुखद समय बिताएंगे। रिश्तों के प्रति आप उदार हृदय रखते हैं, कुछ लोग आपकी अच्छाई का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। लोगों को समझने व सही फैसला लेने के लिए अपने दिल व दिमाग दोनों का इस्तेमाल करें। बेटी या कोई करीबी युवा स्त्री विवाह या संबंधों को लेकर अपनी स्वतंत्र यात्रा को तैयार है। स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा न करें। अंक: 15 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा मिलेगी। नए अवसरों को आकर्षित करेंगे। कार्यस्थल पर लोग आपसे सलाह व सहयोग की चाह रखेंगे। अन्य लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिश में अपनी ऊर्जा को रिक्त न होने दें। घर व कार्यस्थल पर चीजों को व्यवस्थित व विभिन्न कार्यों को कुशलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। संतान को आपके प्रेम व मार्गदर्शन की जरूरत है। जो चीज खत्म हो चुकी है, उसे छोड़कर जीवन में आगे बढ़ें। शुभ अंक: 17 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): भौतिक लाभ का योग बनेगा। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता व सतत प्रयासों से लक्ष्य पूरे करेंगे। अभिभावक या अन्य किसी वृद्ध स्वजन को आपकी मदद व देखभाल की जरूरत होगी। महत्वपूर्ण मामलों में आलस्य दिखाने से कुछ वित्तीय नुकसान हो सकता है। सामाजिक व घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर उदासीन रवैया रख सकते हैं। अत्यधिक संजीदगी से बचें। खुशमिजाज रवैया जीवन के बदलावों के प्रति सहज बनाएगा। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): निजी जीवन की मुश्किलों व व्यावसायिक चुनौतियों से निपटने का साहस आपके भीतर है। कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे। संबंधों को लेकर स्पष्ट होना जरूरी है, अन्यथा उनपर असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य व आर्थिक पक्ष पर ध्यान दें। भ्रमों का अंत होगा व अपनी वास्तविक स्थिति का एहसास होगा। यात्रा का योग बनेगा। पुराने भय को हावी न होने दें। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: लेमन यलो

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): निजी व व्यावसायिक जीवन में सहज रवैया सफलता दिलाएगा। व्यावसायिक व वित्तीय मामले आपकी इच्छाओं के अनुरूप हल होंगे। अत्यधिक भावुकता व जिम्मेदारियों का भार लेने से बचें। पुरानी आदतें तकलीफ देने लगी हैं, इसलिए उनसे दूरी बनाने का समय आ गया है। कुछ अध्यायों का अंत व कुछ नई शुरुआतें होंगी। संपत्ति बेचने पर विचार कर सकते हैं। कोई अवसर हाथ से निकल जाए, उससे पहले त्वरित निर्णय लें। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: आरेंज

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): अत्यधिक भावुक महसूस करेंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। परिवार व दोस्तों संग सुखद समय बिताएंगे। व्यापार बढ़ेगा व नए अवसर दस्तक देंगे। एक विशेष यात्रा का योग बन सकता है। थकावट दूर करेंगे। किसी प्रिय शख्स से अप्रत्याशित उपहार मिलने पर खुशी से भर उठेंगे। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इच्छाओं के पीछे भागते रहने से संतुष्टि नहीं मिलती। सत्य की खोज में अंतर्मन को टटोलें। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: लोटस पिंक

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): नए अवसर प्राप्त होंगे व जीवन में नई शुरुआत करेंगे। स्वयं को एक अहम मोड़ पर पाएंगे व त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। निजी व व्यावसायिक जीवन में कुछ क्षण रुक कर वैचारिक स्पष्टता हासिल करते हुए सही दिशा में आगे बढ़ें। अंतर्मन में झांकने पर प्राथमिकताएं स्पष्ट होंगी। सकारात्मक रवैया रिश्तों में खोया प्रेम व सौहार्द लौटाने में मदद करेगा। नौकरी व निवास में परिवर्तन फायदेमंद साबित होगा। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: व्हाइट

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): आपके जीवन में बहुत कुछ घटित हो रहा है, ऐसे में आत्मकेंद्रित व मजबूत रहना जरूरी है। अपने दर्द को छिपाकर आप सामान्य व प्रसन्न दिखने की कोशिश करते हैं। आंसुओं को बह जाने दें। किसी प्रिय से क्षणिक विछोह व्यथित करेगा, पर इससे प्रेम का रिश्ता और मजबूत होता है। तुला राशि के शख्स से वफादारी मिलेगी। भौतिक व आध्यात्मिक विकास की राह बनेगी। अतीत को भुलाकर नई शुरुआतें करें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: साफ्ट पिंक

मीन (20 फरवरी- 20 मार्च): कठिनाइयों पर जीत हासिल करने की राह मिलेगी। कठिन परिश्रम से लक्ष्य पूरे करेंगे। आसपास दुविधा के माहौल में वैचारिक स्पष्टता व तार्किक रवैया बरकरार रखेंगे। अहंकार से बचें। लंबी दूरी की यात्रा का योग बनेगा। परिवार में स्वार्थी शख्स से बचें, वह आपकी उदारता का फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है। निजी संबंधों को विचार विमर्श व विश्लेषण से नहीं, बल्कि प्रेम व समझदारी से हल करें।शुभ अंक: 6 शुभ रंग: व्हाइट

 

About rishi pandit

Check Also

अगर घर में है वास्तु दोष तो करें यह आसान उपाय

  वास्तु के अनुसार आपको घर में दक्षिण दिशा में सोना चाहिए। जिससे आपके स्वभाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *