Gold Price Today: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ शादियों के सीजन में आम लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आ रही है। गुरुवार को सोने-चांदी के भाव में फिर गिरावट देखी गई। गुरुवार को सोने के भाव 189 रुपये गिरकर 47,618 पर पहुंच गया। बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47,807 रुपये पर बंद हुआ था। गुरुवार को इसकी कीमत में 189 रुपये की गिरावट आई। अगर तुलनात्मक तौर पर देखें तो गोल्ड अपने रिकॉर्ड लेवल से 8000 रुपये नीचे आ चुका है। पिछले साल सोना 56,000 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था और इस समय सोना 48,000 रुपये से नीचे आ चुका है। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,427 रुपये रही, जबकि 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,618 रुपये रहा। आपको बता दें कि ज्यादातर गहने 22 कैरेट सोने में ही बनते हैं। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,714 रुपये पर पहुंच गया।
उधर, चांदी भी सस्ती होकर 60,727 रुपये किलो पर खुली। IBJA की वेबसाइट के मुताबिक सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60,727 रुपये रहा। बुधवार को चांदी का रेट 62,069 रुपये पर बंद हुआ था। यानी चांदी के रेट में 1,342 रुपये की गिरावट आई। आपको बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। साथ ही इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। आपको ये भी ध्यान दिला दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
Bhaskar Hindi News