Monday , May 20 2024
Breaking News

Monthly Rashifal December 2021: मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा दिसंबर, जानिए सभी राशियों का हाल

Monthly Horoscope December 2021: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ साल 2021 का आखिरी महीना आ गया है। जातक दिसंबर माह को लेकर उत्सुक है। सभी चाहते है कि 31 दिन काफी शानदार तरीके से गुजर जाएं, ताकि नया साल भी खुशखबरी लेकर आएं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार वर्ष का आखिरी महीना मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। आइए जानते हैं दिसंबर 2021 सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष (Aries)

इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर और उच्च स्थान मिल सकता है। आर्थिक रूप से माह अच्छा गुजरेगा। अतीत में किए गए निवेश से अचानक लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। मेष राशिवालों को स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

वृषभ (Taurus)

दिसंबर माह वृषभ राशिवालों के लिए दुखदायक रहेगा। कोई बुरी खबर आपको परेशान कर सकती है। व्यापार में कुछ बदलाव की संभावना है। छात्रों को शैक्षणिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी चाहने वालों को थोड़ा ओर इंतजार करना होगा। घर में मनमुटाव हो सकता है।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा। व्यापार में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कई नए अवसर भी प्राप्त होंगे। साल का आखिरी महीना आपके लिए फलदायक रहेगा।

कर्क  (Cancer)

दिसंबर का महीना कर्क राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। लव कपल खुश रहेंगे और वैवाहिक बंधन मजबूत होंगे। व्यापारियों को परेशानी हो सकती है। सतर्क रहने की कोशिश करें और प्रतिस्पर्धियों पर नजर रखें।

सिंह (Leo)

आपके लिए दिसंबर का महीना ऊर्जावान रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक मोर्चे पर माह अच्छा रहेगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की संभव है। करियर के लिहाज से पहले सप्ताह अच्छी गति मिलेगी।

कन्या (Virgo)

इस महीने परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक रूप से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कारोबारियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर के लिहाज से यह महीना अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है। कर्ज का भुगतान करने में सक्षम होंगे।

तुला (Libra)

दिसंबर का महीना तुला राशिवालों के लिए सफल रहेगा। आपको अपने सहकर्मियों से सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। आर्थिक रूप से महीने में स्थिर रहेंगे। व्यापारियों को भी मिलेगा। सेहत के लिहाज से यह माह अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक  (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीना आय के नए स्रोत खोल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी वेतन या पदोन्नति में वृद्धि की संभावना है। छात्रों को परीक्षा में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

धनु (Sagittarius)

दिसंबर का महीना आपके लिए कार्यक्षेत्र में अवसरों से भरा रहेगा। आपको नई नौकरी भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पेट के दांतों और मसूड़ों की समस्या हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ पर्याप्त समय बिताएंगे।

मकर  (Capricorn)

मकर राशिवालों को इस महीने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को बेहतर अवसर मिल सकता है। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है।

कुंभ (Aquarius)

इस महीने नौकरीपेशा जातकों को उनके काम की सराहना मिलेगी। आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। अचानक से कुछ खर्चें बढ़ सकते हैं।

मीन (Pisces)

दिसंबर का महीना मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। आपको स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। भाई-बहनों के साथ आपके अच्छे संबंध विकसित होंगे।

 

About rishi pandit

Check Also

जानें कौन सी 3 राशियों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन होगा बेहद लाभकारी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित अंतराल के बाद अपनी राशि और चाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *