Saturday , November 7 2026
Breaking News

Twitter New Rule: Twitter लाया नया नियम, बगैर सहमति शेयर नहीं कर पाएंगे फोटो

Twitter New Rule: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ सोशल मीडिया प्लेटफार्म Twitter लगातार कुछ अपडेट लेकर आते रहता है, जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होता है। अब Twitter ने अपने नियमों को लेकर भी कुछ बदलाव किया है। Twitter ने मंगलवार को नए नियम लॉन्च किए हैं, जिससे तहत यूजर्स अब बगैर अन्य लोगों की सहमति के निजी फोटो शेयर नहीं कर पाएंगे। Twitter ने इस संबंध में सख्त नीति बनाई है। ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर ने नियम में यह सख्त नए सीईओ के आने के एक दिन बाद ही किया है।

Twitter के नए नियमों में ये भी खास
ट्विटर के नए नियमों के तहत ऐसे लोग जो सेलिब्रिटी नहीं है, वे Twitter से उन तस्वीरों या वीडियो को हटाने के लिए कह सकते हैं, जिनकी रिपोर्ट उन्होंने बगैर अनुमति के पोस्ट की थी। Twitter के मुताबिक नए नियम सेलिब्रिटी पर लागू नहीं होता है।
Twitter उपयोगकर्ता कर सकते हैं अपील
इंटरनेट यूजर्स को ट्विटर प्लेटफॉर्म पर अपील करने का अधिकार होगा। इस पर कई सालों से बहस चल रही थी, लेकिन अब इसे ट्विटर पर लागू कर दिया गया है। Twitter ने पहले से ही यूजर्स को दूसरों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बैन कर दिया है, जैसे कि उनका पता या स्थान, पहचान दस्तावेज, गैर-सार्वजनिक संपर्क जानकारी, वित्तीय जानकारी या चिकित्सा डेटा आदि।
पराग अग्रवाल के CEO बनते ही नए नियम लागू
Twitter ने यह बदलाव ऐसे समय में किया है, जब ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने घोषणा की कि वह कंपनी छोड़ रहे हैं और कंपनी के कार्यकारी पराग अग्रवाल को CEO नामित किया गया था। पराग अग्रवाल ने काम संभालने के एक दिन बाद में Twitter के लिए नए नियमों को लागू कर दिया

About rishi pandit

Check Also

WhatsApp पर टास्क पूरा करके कमाई का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक खाते

WhatsApp से मोटी कमाई कैसे कर सकते हैं? इस तरह के विज्ञापन आपने सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *