Friday , May 17 2024
Breaking News

Rashifal 29th November: वृषभ राशि वालों को आ सकती है आर्थिक दिक्कतें,जानिए अपना राशिफल और सोमवार का पंचांग  

29 November 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है।  विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। चावल व तिल दानकर पुण्य प्राप्त करें। सोमवार को दही व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।  अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 

दिनांक 29 नवम्बर 2021
दिवस सोमवार
माह मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी
सूर्योदय 06:59 am
सूर्यास्त 05:20 pm
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि कन्या
करण गर
योग सिद्ध
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:58 am से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक
राहुकाल प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक, इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए
राशिफल
मेष –आप दूसरों के साथ सहयोगपूर्ण रवैया अपनाएं। नौकरी, व्यापार में उन्नति के योग हैं। निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
वृषभ- आर्थिक मामलों में रुकावट आ सकती है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। धर्म और कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन- संतान के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। घर में अशांति का माहौल रहेगा। आमदनी से ज्यादा पैसा खर्च होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। आत्मविश्वास और ईमानदारी से सफलता मिलेगी। अच्छी सफर

कर्क- धार्मिक यात्रा लाभकारी और तनाव मुक्त रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति की संभावना है। बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह- धार्मिक यात्रा लाभकारी और तनाव मुक्त रहें। मित्रों का सहयोग कम मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क के रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि ज्यादा ले सकते हैं। रूके हुए कार्य जल्द पूर्ण होंगे।
कन्या-अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। अदालती मामलों को अभी के लिए स्थगित रखें। किसी की बातों से आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है।
तुला- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। ज्यादा काम करने से सेहत पर असर पड़ सकता है। सहकर्मी काम में अशांति पैदा कर सकते हैं। परिवार के बड़ों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
वृश्चिक- राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। अचानक लाभ का योग है।
धनु- प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। ईमानदारी से काम करना पसंद करेंगे। खान-पान का शौक बढ़ेगा। किसी महिला मित्र की मदद से काम बनेगा। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना की आशंका है।
मकर- मित्रों के साथ प्रेम और सौहार्द में वृद्धि होगी। नए कपड़े, आभूषण खरीदने का मन बना लेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। निवेश करने से बचें। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
कुंभ – राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी। नया वाहन, जमीन खरीदने की योजना बनेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।
मीन- यात्रा के दौरान आपको कानूनी परेशानी हो सकती है। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पुराने मित्रों से मिलकर प्रसन्नता होगी। खाना अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *