Monday , May 20 2024
Breaking News

MP Sucide Case: सीएम शिवराज सख्त, प्रदेश में चलाया जाएगा अभियान, सूदखोरों की तोड़ी जाएगी कमर

CM strict regarding bhopal suicide case campaign will be run in the state moneylenders will be broken/भोपाल/सूदखोरों के खिलाफ मध्य प्रदेश में सघन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सूदखोरों को खोजा जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भोपाल के आनंदनगर इलाके में गुरुवार रात एक परिवार के पांच लोगों द्वारा जहर पीने की घटना के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में सूदखोरी की घटनाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री के तेवर सख्त दिखाई दिए। उन्होंने साफ कहा कि सूदखोरों-साहूकारों की गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाए। बता दें कि सूदखोरों के चंगुल में फंसे एक परिवार के पांच सदस्यों ने गुरुवार रात जहर पी लिया था। घटना में एक वृद्धा और उसकी एक पोती ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। शनिवार सुबह दूसरी पोती की सांसों की डोर भी टूट गई।

मुख्यमंत्री ने बैठक में साहूकारी अधिनियम, अनुसूचित जाति ऋण विनियम के प्रविधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सूदखोरों-साहूकारों द्वारा मनमाना ब्याज लिए जाने के कारण घटित गुरुवार की घटना हृदयविदारक और असहनीय है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि प्रदेशभर में सघन अभियान चलाएं और अवैधानिक रूप से सूदखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डा. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह है मामला

राजधानी के पिपलानी क्षेत्र के आनंद नगर में सूदखोरी से परेशान एक परिवार के पांच लोगों ने गुरुवार रात जहरीला पदार्थ पी लिया। बाद में परिवार की बड़ी बेटी ने सुसाइड नोट और वीडियो बनाकर उसे अपने परिवार, स्कूल और कालेज के वाट्सएप गु्रप पर वायरल कर दिया। वायरल संदेश पढ़ने और वीडियो देखने के बाद देर रात परिजन और मित्र उनके घर पहुंचे। इसके बाद पांचों लोगों को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह दादी और पोती की मौत हो गई। शनिवार सुबह एक और पोती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 306 के तहत सूदखोर बबली, उसकी बेटी रानी, बहन प्रमिला और उर्मिला के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।

पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर के मुताबिक गुरुवार रात 11.30 बजे डायल 100 के जरिए सूचना मिली कि आनंद नगर में संजीव जोशी (47) के परिवार ने जहर खा लिया है। पुलिस पहुंची तो संजीव समेत उनकी पत्नी अर्चना जोशी (45), उनकी मां नंदनी (67), बेटी ग्रेशिमा (19) और पूर्वी (16) सभी बेसुध पड़े थे। परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह 11.30 बजे छोटी बेटी पूर्वी ने दम तोड़ दिया। बाद में दोपहर करीब डेढ़ बजे संजीव की मां नंदनी की भी मौत हो गई। ग्रेशिमा की तबीयत नाजुक बनी हुई थी। शनिवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। अर्चना और संजीव की हालत स्थिर है। टीआइ का कहना था कि सभी ने कोल्ड ड्रिंक्स में मिलाकर चूहा मार दवा को पिया है। सुसाइड नोट से पता चल रहा है कि परिवार ने सूदखोरी से परेशान होकर यह कदम उठाया है।

About rishi pandit

Check Also

MP: फंदे पर लटके छात्र के पास खून नहीं सिंदूर पड़ा था, साड़ी और मेकअप का राज भी खुला

Madhya pradesh indore student murder or suicide mystery crime case: digi desk/BHN/ इंदौर/ इंदौर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *