Saturday , September 28 2024
Breaking News

Rakhi Sawant Birthday: 11 करोड़ के बंगले और महंगी कार की मालकिन हैं राखी सावंत, नेट वर्थ जानकर  आप हो जाएंगे हैरान

Rakhi Sawant Net Worth: digi desk/BHN/मुंबई/  बॉलीवुड की कॉन्ट्रेवर्सी क्वीन राखी सावंत आज (गुरुवार) अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 25 नवंबर 1978 को हुआ है। राखी का असली नाम नीरू शिप है। राखी अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहती है। राहुल गांधी के साथ शादी करने की इच्छा,मीका सिंह द्वारा जबरदस्ती किस से लेकर दीपक कलाल के साथ रिलेशन को कारण चर्चाओं में रही हैं। बता दें राखी सावंत लग्जरी लाइफ जीती है। उनके पास पैसे की कोई कमी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राखी सावंत के पास मुंबई में दो अपार्टमेंट है। जिनकी कीमत करोड़ों में है। इसका अलावा एक्ट्रेस के पास 11 करोड़ का बंगला है। वहीं उनकी कुल प्रॉपर्टी 37 करोड़ रुपए है। हिंदी, तेलुगू, तमिल फिल्म और कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी राखी कई कारों की मालकिन हैं।

राखी सावंत को कारों का शौक

राखी सावंत को कारों का शौक है। उनके पास फोर्ड एंडेवर है। जिसकी कीमत 30-35 लाख रुपए के आसपास हैं। वहीं राखी के पास पोलो कार भी हैं। बता दें एक्ट्रेस स्टेज शो से अच्छा पैसा कमाती है। वह रियलिटी शो बिग बॉस-14 का भी हिस्सा थीं। राखी शो से 14 लाख रुपए लेकर वापस आई थीं।

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव

राखी सावंत सोशल मीडिया पर भी हमेशा एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.3M फॉलोअर्स है। राखी कुछ दिनों पहले अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थी। उनका कहना है कि उनके पति का नाम रितेश है। बिग बॉस-15 में राखी अपने हसबैंड के साथ नजर आने वाली हैं। शो का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है।

About rishi pandit

Check Also

यश चोपड़ा फाउंडेशन ने यश चोपड़ा की 92वीं जयंती पर वाईसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की

  मुंबई,  यश राज फिल्म्स की परोपकारी शाखा, यश चोपड़ा फाउंडेशन ने अपने संस्थापक यश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *