Saturday , September 21 2024
Breaking News

दिवाली से पहले घरेलू LPG Cylinder पर राहत, भारी पड़ेगा 19 KG वाला सिलेंडर

LPG Cylinder: newdelhi/ सरकारी तेल कंपनियों ने कोरोना वायरस संक्रमण और बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत देने का फैसला किया है। तेल कंपनियों ने नवंबर महीने के लिए LPG Cylinder के दामों में कोई बदलाव नहीं कर उपभोक्ताओं को दिवाली का तोहफा दिया है। इससे पहले अक्टूबर महीने में भी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में अवश्य 78 रुपए तक का इजाफा हुआ है।

सरकारी तेल कंपनियों ने हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलिंडर की कीमत घोषित करने की नीति जारी रखी है। इसी के तहत आज भी भाव जारी किए गए। Indian Oil की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले LPG Cylinder का दाम नवंबर में 594 रुपए रहेगा। पिछले महीने भी सिलेंडर इसी दाम पर मिल रहा था। इसी प्रकार कोलकाता में इसका भाव 620.50 रुपए और मुंबई में इसकी कीमत 594 रुपए रहेगी। चेन्नई में यह सिलेंडर 610 रुपए में मिलेगा। इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

78 रुपए महंगा 19KG का Cylinder 

व्यावसायिक सिलेंडर के दामों में अवश्य इजाफा किया गया है। चेन्नई में अब 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के लिए 1354 रुपए देने होंगे, जो पिछले महीने की तुलना में 78 रुपए ज्यादा है। पिछले महीने चेन्नई में यह 1276 रुपए में मिल रहा था। मुंबई और कोलकाता में भी इसके दाम में 76 रुपए का इजाफा हुआ है। मुंबई में अब यह 1198.50 और कोलकाता में 1296 रुपए में मिलेगा। पिछले महीने मुंबई और कोलकाता में इसकी कीमत क्रमश: 1113.50 रुपए और 1220 रुपए थी। राजधानी दिल्ली में भी इसका भाव 75.50 रुपए बढ़कर 1241.50 रुपए हो गया है। पिछले महीने यह 1166 रुपए में मिल रहा था।

About rishi pandit

Check Also

तिरुपति बालाजी मंदिर में दिए जाने वाले प्रसाद पर कर्नाटक सरकार ने एक अहम कदम उठाया, प्रसाद पर लगा बैन!

कर्नाटक आंध्र प्रदेश के तिरुमाला जिले स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में दिए जाने वाले प्रसाद, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *