Friday , May 10 2024
Breaking News

Sania Ashiq: Pakistan की विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, मचा हंगामा

Sania Ashiq Video Viral: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  पाकिस्तान की एक महिला विधायक का अश्लील वीडियो वायरल हो गया है। पंजाब के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (Pakistan Muslim League) की नेता सानिया आशिक (Sania Ashiq) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पड़ताल के बाद पुलिस ने एक शख्स को अरेस्ट किया है। विधायक सानिया को इस वीडियो के बारे में पिछले महीने पता चला। उन्होंने 26 अक्टूबर को सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी को इस संबंध में सूचना दी।

दर्ज कराई शिकायत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सानिया आशिक ने 26 अक्टूबर को फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने इसकी कॉपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट की थी। सानिया ने आरोप लगाया कि कई दिनों से अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नजर आ रही महिला उनकी तरह दिख रही है। कहा जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रही युवती सानिया ही है।

तीन सप्ताह जांच के बाद एक गिरफ्तार

शिकायत के बाद पुलिस और एजेंसी ने जांच शुरू की। तीन सप्ताह जांच के बाद पुलिस ने लाहौर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। हालांकि शख्स की पहचान उजागर नहीं की गई। पुलिस ने नहीं बताया कि वीडियो में नजर आ रही महिला विधायक सानिया है या कोई और। पुलिस ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मरियम की करीबी हैं सानिया आशिक

विधायक सानिया आशिक ने एक इंटरव्यू में कहा कि कुछ लोगों ने मेरा वीडियो वायरल कर दिया है। मेरी कुछ फोटोज भी वायरल की गई। साथ ही मुझे फोन कॉल्स पर धमकी दी जा रही है। बता दें सानिया पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की सदस्य है। वह पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की बेहद करीबी है। सानिया अक्सर कई मुद्दों पर इमरान सरकार पर निशाना साधती है।

दुष्कर्मियों को नपुंसक बनाने वाला विधेयक पास

इधर पाकिस्तान की संसद ने दुष्कर्म के कई मामलों में दोषी यौन अपराधियों को रासायनिक तरीकों से नपुंसक बनाने संबंधी विधेयक पारित किया है। यह विधेयक देश में महिलाओं और बच्चों के साथ दुष्कर्म की वारदातों में हालिया वृद्धि के खिलाफ लोगों के आक्रोश व अपराध पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने की बढ़ती मांगों के मद्देनजर लाया गया।

About rishi pandit

Check Also

फिर बलूचिस्तान में 7 पंजाबियों का कत्ल, क्यों पाक में बढ़ रहा है अलगाव

ग्वादर पाकिस्तान में क्षेत्रीय संघर्ष अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है। पिछले महीने ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *