Saturday , May 18 2024
Breaking News

Kangana Ranaut: कृषि कानून वापसी पर कंगना  नाराज, सोनू सूद ने जताई खुशी, स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी

Kangana ranaut angry on return of agricultural law sonu sood expressed happiness: digi desk/BHN/मुंबई/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने राष्ट्र ने नाम संबोधन में बिल वापस लेने की घोषणा की। अब इस महीने के अंत में संसद सत्र के दौरान संवैधानिक तरीके से निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस फैसले पर आम नागरिकों से लेकर सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा ?

कंगना रनौत भड़की

कंगना रनौत कृषि कानूनों की वापसी पर भड़क गई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दुखद, शर्मनाक और गलत। अगर संसद में बैठी सरकार की बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें, तो यह एक जिहादी देश है। उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।

तापसी पन्नू ने जताई खुशी

एक्ट्रेस तापसी पन्नू कृषि कानून के रद्द करने के पक्ष में थीं। उन्होंने कानून रद्द होने के बाद ट्विटर पर गुरुपूर्णिमा की बधाई दी। बाद में यूजर्स ने उनके ट्वीट को कृषि कानून के फैसले से जोड़ना शुरू किया।

सोनू सूद ने मोदी का जताया आभार

सोनू सूद ने ट्वीट किया, यह एक अद्भुत खबर है। शुक्रिया पीएम नरेंद्र मोदी जी। कृषि कानून को वापस लेने के लिए। शांतिपूर्ण विरोध के माध्यम से उचित मांगों को उठाने के लिए किसानों का धन्यवाद। आशा है कि आप श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अपने परिवारों के साथ खुशी-खुशी लौटेंगे।

ऋषा चड्ढा ने किया ट्वीट

ऋचा चड्ढा ने कृषि कानून रद्द से जुड़े कई ट्वीट को रिट्वीट किया। ऋचा ने एक ग्रीन टीशर्ट वाली फोटो शेयर की है। जिसमें कैप्शन लिखा कि सरबत दा भला। वहीं एक्ट्रेस हिमांशी खुरानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी राय रखीं।

 

 

About rishi pandit

Check Also

‘हीरामंडी’ में ओरल सेक्स सीन के बारे में पत्नी को नहीं बता पाए शेखर सुमन

मुंबई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में एक्टर शेखर सुमन ने मल्लिकाजन का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *