Monday , June 16 2025
Breaking News
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने चित्रकूट प्रवास के दौरानने पं. दीनदयाल पार्क में भारत रत्न नानाजी देशमुख के श्रद्धा स्थल पर जाकर नानाजी को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

MP: राज्यपाल ने किया डीआरआई की गौशाला और रस शाला का अवलोकन, किया गौ पूजन

दादी मां का बटुआ राज्यपाल को भाया, आरोग्यधाम में अवलोकन कर की सराहना

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/मध्यप्रदेश के राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने अपने तीन दिवसीय चित्रकूट प्रवास के दौरान गुरुवार को दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के प्रकल्प, गौशाला, रस शाला और आरोग्यधाम चिकित्सा सदन का भ्रमण कर गतिविधियों का अवलोकन किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने गौशाला पहुंचकर गौ पूजन किया तथा गौशाला का अवलोकन किया। डीआरआई द्वारा संचालित गौशाला में साहिवाल, गिर सहित 13 नस्ल की 168 गाय पाली जा रही हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने आरोग्यधाम स्थित दीनदयाल शोध संस्थान की रस शाला का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रस शाला के भस्म विभाग, सौंफ कुटाई मशीन, भट्टी पाक विभाग की गतिविधियां देखी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय आयुर्वेद औषधियों की किट ‘‘दादी मां का बटुआ’’ की सराहना की। आरोग्यधाम चिकित्सा सदन के निरीक्षण के दौरान समाज शिल्पी दंपत्ति से राज्यपाल श्री पटेल ने मुलाकात की और चिकित्सालय के हर्बल गार्डन और दंत रोग निवारण विभाग का अवलोकन भी किया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय और नानाजी को दी श्रद्वांजलि

राज्यपाल ने चित्रकूट प्रवास के दौरान सुरेंद्र पाल ग्राउंड के पंडित दीनदयाल पार्क जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी प्रकार राज्यपाल ने पं. दीनदयाल पार्क में भारत रत्न नानाजी देशमुख के श्रद्धा स्थल पर जाकर नानाजी को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

रामदर्शन का किया अवलोकन

राज्यपाल श्री पटेल ने  चित्रकूट में राम दर्शन का भी अवलोकन किया। राम दर्शन के प्रमुख वीरेंद्र सिंह ने राज्यपाल को रामदर्शन के भित्ति चित्रों एवं दर्शनीय पटलों के बारे में जानकारी दी। राम दर्शन में वनवासी राम और मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के जीवन चरित्र कथानकों का वर्णन पांच मंदिरों के समूह में भित्ति चित्र के माध्यम से वर्णित किया गया है। राज्यपाल ने राम दर्शन की विजिटर बुक में अपने हस्ताक्षर भी किए। इस अवसर पर कलेक्टर अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं डीआरआई के बसंत पंडित उपस्थित थे।

राज्यपाल ने पं. दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआइ) द्वारा संचालित गोशाला का अवलोकन किया। उन्होंने शोध संस्थान चित्रकूट के प्रकल्प, गोशाला, रस शाला और आरोग्यधाम चिकित्सा सदन का भ्रमण कर गतिविधियों का अवलोकन किया। राज्यपाल ने गोशाला पहुंचकर गो पूजन किया तथा गोशाला का अवलोकन किया। डीआरआइ द्वारा संचालित गोशाला में साहिवाल, गिर सहित 13 नस्ल की 168 गाय पाली जा रही हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने आरोग्यधाम स्थित दीनदयाल शोध संस्थान की रस शाला का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रस शाला के भस्म विभाग, सौंफ कुटाई मशीन, भट्टी पाक विभाग की गतिविधियां देखी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय आयुर्वेद औषधियों की किट ‘दादी मां का बटुआ’ की सराहना की। आरोग्यधाम चिकित्सा सदन के निरीक्षण के दौरान समाज शिल्पी दंपत्ति से राज्यपाल श्री पटेल ने मुलाकात की और चिकित्सालय के हर्बल गार्डन और दंत रोग निवारण विभाग का अवलोकन भी किया।

आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर हुए रवाना

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने चित्रकूट के आदिवासी बाहुल्य गांव मोहकम गढ पहुंच कर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से भेट की और आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने जनजातीय वर्ग की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इसके पश्चात राज्यपाल चित्रकूट के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा खजुराहो के लिए प्रस्थान कर गए। उनके इस दौरे के दौरान कलेक्टर अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हो रहे हर रोज नए खुलासे- पैसों के लिए नहीं, तीनों लड़कों ने इस वजह से मानी सोनम की बात

इंदौर इंदौर की राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *