Sunday , May 19 2024
Breaking News

Chandra Grahan: कल 19 नवंबर को लगेगा सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानिए, ग्रहण की खास बातें

Chandra Grahan 2021: digi desk/BHN/नई दिल्ली/   इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार 19 नवंबर को लगने वाला है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण की सबसे खास बात ये है कि ऐसा 580 साल बाद होगा, जब इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। इतना लंबा चंद्र ग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था, उसके बाद से अभी तक इतना लंबा चंद्र ग्रहण नहीं लगा है। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें –

इन देशों में दिखेगा Chandra Grahan 2021

Chandra Grahan अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। इसके अलावा यह उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में देखा जा सकता है।

Chandra Grahan का समय व तिथि

Chandra Grahan शुक्रवार 19 नवंबर को लगने जा रहा है। यह भारतीय समय के अनुसार सुबह 11:34 बजे शुरू होगा और शाम 5:33 बजे समाप्त होगा। खंडग्रास ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे 26 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 59 मिनट होगी।

राशि और नक्षत्र

कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण वृष और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है, इसलिए यह Chandra Grahan तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। वहीं वृष, सिंह, वृश्चिक और मेष राशि के लोगों की दिक्कत बढ़ सकती है।

Grahan के कारण नहीं लगेगा सूतक

भारत में आंशिक Chandra Grahan है इसलिए ग्रहण के दौरान सूतक नहीं लगेगा। ज्योतिषविदों की मानें तो भारत पर इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा. क्योंकि यह आंशिक यानी उपछाया ग्रहण है, तो सूतक काल नहीं होगा।

 

About rishi pandit

Check Also

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का नियम है, ऐसी बाती जलाने से खुश होते हैं देवता

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *