Friday , June 13 2025
Breaking News

Vaccination Maha Abhiyan: MP में 13 लाख लोगों को लगा Corona का टीका, 1 करोड़ 10 लाख की दूसरी डोज बाकी!

MP Vaccination Maha Abhiyan: digi desk/BHN/ भोपाल/ कोरोना से सुरक्षा देने वाली वैक्सीन लगवाने के लिए बुधवार को प्रदेश भर में महाअभियान चलाया गया। सुबह नौ बजे से शुरू हुए टीकाकरण में रात आठ बजे तक पूरे प्रदेश में 13 लाख 21 हजार लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 90 फीसद यानी करीब 12 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।

बता दें कि प्रदेश में दूसरी डोज नहीं लगवाने वालों का आंकड़ा मंगलवार तक एक करोड़ 23 लाख था। इनमें 50 लाख के करीब ऐसे थे जिनकी दूसरी डोज लगवाने की अवधि निकल चुकी है। बाकी का समय आ गया है, लेकिन लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।

ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकाकरण के लिए विश्ोष अभियान चलाने को कहा था। अगले तीन बुधवार यानी 17, 24 नवंबर और एक दिसंबर को भी महाअभियान चलाया जाएगा। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 72 हजार लोगों को इंदौर में टीका लगाया गया। इसके बाद सागर और जबलपुर हैं। भोपाल में 31 हजार लोगों को टीका लगाया गया।

घर-घर जाकर लगाया जाएगा टीका

महाअभियान के साथ प्रदेश भर में टीकाकरण के लिए ‘दस्तक” अभियान भी बुधवार से शुरू कर दिया गया है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को टीका लगाएंगे। दूसरी डोज नहीं लगवाने वालों की सूची कोविन पोर्टल से निकाली गई है। इसके आधार पर लोगों के घर पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मचारी टीका लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पहली डोज से छूटे लोगों को भी टीका लगाया जाएगा। अभी तक टीकाकरण के दुष्प्रभाव के डर से बीमार और बुजुर्गों तक को घर में टीका नहीं लगाया जा रहा था, लेकिन अभी तक टीकाकरण में सामने आया है कि दुष्प्रभाव न के बराबर है। गंभीर दुष्प्रभाव तो किसी को नहीं हुआ है।

प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर के लोग जिन्हें टीका लगाया जाना है- 5 करोड़ 49 लाख 50 हजार

अभी तक पहली डोज लगवाने वाले- पांच करोड़ एक लाख

दोनों डोज लगवाने वाले– दो करोड़ 34 लाख

About rishi pandit

Check Also

बिजली उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर ऊर्जा मंत्री ने सुनी समस्याएं

बिजली उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर ऊर्जा मंत्री ने सुनी समस्याएं  ऊर्जा मंत्री ने विद्युत वितरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *