Friday , May 3 2024
Breaking News

MP: भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में भीषण आग, अफरातफरी, कुछ बच्‍चों के झुुलसने की आशंका, तीन की मौत.!

अस्पताल में जिस समय आग लगी थी उस समय 45 से अधिक बच्चे भर्ती थे

Madhya Pradesh News: digi desk/BHN/ भोपाल/ राजधानी भोपाल के सरकारी हमीदिया अस्पताल परिसर के कमला नेहरू अस्पताल में सोमवार रात 9:00 बजे भीषण आग लग गई। आग कमला नेहरू अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी है। खासी मशक्‍कत के बाद आग को बुझा लिया गया। इस दौरान वहां भर्ती करीब पचास बच्‍चों को निकालकर अन्‍य स्‍थान पर भेज दिया गया। आग लगने से इलाके में खासा धुआं भी फैल गया था।अंदर कुछ बच्‍चों के झुलसने की अपुष्‍ट जानकारी मिली है। परिजनों को अस्‍पताल में अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज भी हालातों पर नजर रखे हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में जिस समय आग लगी थी उस समय 45 से अधिक बच्चे भर्ती थे। इनमें से 7 बच्चों के झुलसने की खबर है। 1 दर्जन से अधिक स्टाफ नर्से भी प्रभावित हैं। दम घुटने के कारण कई बच्चों की हालत गंभीर रूप से खराब है।परिजनों ने अपने बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती करा दिया है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बच्चों के परिजनों को भरोसा दिया है कि प्रभावित बच्चों के इलाज में जो भी खर्चा होगा सरकार उसे बहन करेगी। बताया जाता है कि घटना एक भयंकर धमाके के बाद हुई थी जिसके बाद अस्पताल की बिजली बंद हो गई थी और कुछ समय के लिए भगदड़ की स्थिति मच गई थी। आग लगने के दौरान बड़ी संख्‍या में बच्‍चों के परिजन अस्‍तपाल के बाहर जमा हो गए थे। इनमें अस्‍पताल प्रबंधन के प्रति आक्रोश साफ देखा जा रहा था। अपुष्‍ट सूत्रों के अनुसार इस हादसे में कुछ बच्‍चों की जान भी चली गई है। अनेक बच्‍चों का उपचार जारी है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

तीन बच्‍चों की मौत

इस हादसे में फ़िलहाल 3 बच्चों की मौत होने की खबरें आ रही हैं परन्तु अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इनकी मौत धुएं से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। आगजनी की घटना को तीन घंटे बीत चुके हैं और मौके पर प्रबंध को लेकर सवाल उठे हैं। इस अस्‍पताल का मंत्रियों ने एकाधिक बार दौरा किया पर हालात नहीं सुधरे। मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कमला नेहरू अस्पताल हमीदिया अस्पताल परिसर में स्थित है। आग लगने के कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं। घटना के कारण अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम के अमले के साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।  जानकारी के अनुसार इस घटना में अभी तक किसी तरह के बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन मरीज और उनके परिजनों के घायल होने की खबर है।

परिजन बच्चोंं के साथ अनहोनी की आशंका से परेशान 

कमला नेहरू अस्पताल में लगी आग के कारण अंदर भर्ती बच्चों के परिजनों का गुस्सा फूट गया है।  परिजन बच्चोंं के साथ अनहोनी की आशंका से परेशान है और बच्चों से मिलवाने की जिद पर अड़े हुए हैं। कमला नेहरू अस्पताल के बाहर परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। इनका कहना है कि बच्चे जैसे भी स्थिति में हो उन बच्चों से मिलवाया जाए। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन परिजनों को तसल्ली दे रहे हैं कि अंदर भर्ती बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।

About rishi pandit

Check Also

महाकाल मंदिर में 6 मई से शुरू होगा यह खास यज्ञ, गाय और बकरी के दूध से दी जाएगी आहुति

उज्जैन  विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बारिश के लिए शनिवार से छह दिवसीय सोमयज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *