Saturday , June 28 2025
Breaking News

Rangoli Designs: इस दिवाली अपने घर को इन खूबसूरत और आसान रंगोली डिजाइन से सजाएं

Rangoli Designs 2021: digi desk/BHN/ हर साल का सबसे पवित्र त्योहार दिवाली का समय आ गया है। यह पर्व अपने साथ रोशनी, खुशी और उत्साह लाता है। इस वर्ष दीपोत्सव का आरंभ 2 अक्टूबर को धनतेरस से हुआ। आज (बुधवार) छोटी दिवाली मनाई जा रही है। कल यानी गुरुवार (4 अक्टूबर) को दीपावली मनाई जाएगी। बता दें रावण का वध करने के अठारह दिन बाद भगवान राम, सीता, लक्षमण और हनुमान अयोध्या लौटे थे। उस दिन को दिवाली के रूप में मनाया जाता है।

यह शुभ दिन बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर रोशनी का प्रतीक है। दिवाली शब्द संस्कृत के शब्द दीपावली से लिया गया है, जो दीयों की पंक्तियों को दर्शाता है। दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। हालांकि उत्सव कोई भी हो, हमारे घरों को सुशोभित और सजाए बिना कभी पूरा नहीं हो सकता है। वहीं त्योहारों पर रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है। लेकिन कई बार त्योहार पर बहुत बिजी रहते हैं और समय कम रहता है। वहीं कई लोग रंगोली की डिजाइन को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में इस दिपावली अपनी सारी टेंशन को दूर करने हम आपकी मदद करने जा रहे हैं। आज हम आपके लिए कुछ सिम्पल रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं, जो दिखने में बेहद सुंदर है। वह इससे आप बड़े आसानी से बना पाएंगे।

आज छोटी दिवाली, उसके बाद दीपावली और 6 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा। तीन बड़े त्योहारों पर आप अलग-अलग दिनों में अलग रंगोली डिजाइनों बना सकते हैं। जो आपके घर की सजावट को बड़ा देगा। साथ ही मेहमानों के आने पर आपको तारीफे भी सुनने को मिलेंगी।

About rishi pandit

Check Also

किचन में पूजा स्थल शुभ नहीं

जब कोई व्यक्ति घर बनाता है या घर का नवीनीकरण करता है तो चाहता है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *