Saturday , June 1 2024
Breaking News

Diwali : इस दीपावली पर अपनी राशि के हिसाब से करें ये काम, बरसेगी लक्ष्मीजी की कृपा

Diwali 2021:Know what you should do based on your horscope: digi desk/BHN/ दिवाली पर हर कोई धन-वैभव की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना करता है। हम यहां बताएंगे कि राशि के हिसाब से कौन-कौन से काम करने से भी लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): मेष राशि वाले सफेद कपड़ा लें, उसे पीले रंग से रंगें और दिवाली के दिन अपने लॉकर में रखें। लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): वृषभ राशि वाले गाय के घी से दो दीपक जलाएं। उनकी बत्ती मिलाते हुए घर के एकांत वाले स्थान पर रखें और मन्नत मांगे। जरूर पूरी होगी।

GEMINI (21 मई – 20 जून): मिथुन राशि वाले दिवाली के दिन लक्ष्मीजी की पूजा के बाद नरियल लें और मन्नत मांगें। इसके बाद नरियल को लाल कपड़े में बांधकर साफ स्थान पर रखें।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): कर्क राशि वाले पीले रंग का झंडा लें और घर में भगवान विष्णु के मंदिर के ऊपर लगाएं। अगली दिवाली तक झंडे की देखभाल करें।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): आपकी राशि सिंह है, तो घी का दीपक जलाएं और घर के मुख्य द्वार पर रखें। इस दीए को अगली सुबह तक जलने दें, घर में धन-वैभव आएगा।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): कन्या राशि वाले अपने सेविंग्स बढ़ाना चाहते हैं कि श्रीफल को लाल कपड़े में लपेटकर सुरक्षित स्थान पर रखें।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): तुला राशि वाले दिवाली के दिन लक्ष्मीजी को कमल गट्टा चढ़ाएं। इससे आर्थिक स्थित हमेशा मजबूत बनी रहेगी। पूजा के बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर अपने लॉकर में रखें।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): वृश्चिक राशि वाले दिवाली के दिन किसी भी मंदिर में केले का पौधा लगाएं और नियमित रूप से उसका ध्यान रखें। सारी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): धनु राशि वाले दिवाली के दिन पान के पत्ते पर रंगोली से ‘श्री’ लिखें और पूजा करें। अगले दिन पान को किसी पशु को खिला दें।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): मकर राशि वाले दिवाली के दिन श्रीफल को लाल कपड़े में बांध कर सुरक्षित स्थान पर रखें।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): कुंभ राशि वालों को आर्थिक परेशानियों से छूटकारा पाना है तो दिवाली के दिन नारियल की खोल पर घी का दीपक जलाएं।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): मीन राशि वाले दीवाली के दिन खुशबू वाली अगरबत्ती लक्ष्मी के मंदिर में चढ़ाएं।

About rishi pandit

Check Also

शुक्र ग्रह भौतिक सुख, विलासिता, प्रेम देने वाले ग्रह

हर व्‍यक्ति सुखी, संपन्‍न और ऐश्‍वर्यपूर्ण जीवन जीना चाहता है. ज्‍योतिष में शुक्र ग्रह को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *