Saturday , May 18 2024
Breaking News

Huma Abedin: सांसद ने कॉफी पीने बुलाया घर, फिर करने लगा Kiss, हिलेरी क्लिंटन की सहयोगी का खुलासा

Hillary clinton Huma Abedin writs in new book: digi desk/BHN/वाशिंगटन/  अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) की सहयोगी रहीं हुमा आबदीन (Huma Abedin) ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एक सांसद ने उन्हें जबरदस्ती किस किया था। दरअसल हुमा आबदीन की हाल ही में एक किताब प्रकाशित हुई है। जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया है। हुमा ने नेता का नाम नहीं बताया है। कहा कि वो डर गई थीं।

नेता के व्यवहार से गहा सदमा लगा

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक हुमा आबदीन ने Both/And:A Life in Many Worlds नाम से बुक लिखी है। जिसमें उन्होंने यूएस सांसद के बारे में बताया है। नेता के इस व्यवहार से आबदीन को गहरा सदमा लगा था। वह उनके साथ बेहद सहज महसूस करती। इस घटना के बाद हुमा नेता के घर से भाग गई थी। यह घटना साल 2000 में हुई थीं।

हिलेरी क्लिंटन ने बताया दूसरी बेटी

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रही हिलेरी क्लिंटन हुमा आबदीन पर काफी भरोसा करती हैं। उन्होंने आबदीन को अपनी दूसरी बेटी तक कहा है। 45 वर्षीय हुमा ने एक इंटरव्यू में भी उस घटना के बारे में बताया। कहा कि बहुत हैरान करने वाले तरीके से सांसद ने मुझे चुमा था। मैं उस समय बहुत असहज हो गई थी। मुझे नहीं पता था इसे कैसे हैंडल किया जा सकता है।

सांसद को धक्का देकर भागी

हुमा आबदीन ने कहा कि मैं घटना को दबा दिया था। उस समय मुझे नहीं लगा कि मैं यौन उत्पीड़न की शिकार हुई हूं। उन्होंने कहा, घटना के बाद सांसद ने उनसे काफी माफी मांगी। यह जानने की कोशिश की मैं ठीक हूं। हमारे बीच का रिश्ता आगे जाकर फिर ठीक हो गया। आबदीन ने अपनी बुक में लिखा कि डिनर के बाद नेता के साथ बाहर निकली थीं। घर के सामने आने पर सांसद ने कॉफी पीने के लिए अंदर चलने को कहा। उन्होंने कहा घटना के बाद सांसद को धक्का दिया। वह भाग निकली।

About rishi pandit

Check Also

गाजा में और उग्र हो सकता है इजरायल, तीन बंधकों के शव देख आगबबूला हो गया यहूदी देश

तेल अवीव गाजा में सीजफायर को लेकर कई देश हमास और इजरायल के बीच मध्यस्थता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *