Monday , May 20 2024
Breaking News

Dhanteras Shubh Muhurat: Dhanteras पर बन रहा खरीदारी का विशेष योग, जानिए शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2021 Shubh Muhurat: digi desk/BHN/ धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष तिथि को त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस साल धरतेरस का त्योहार 2 नवंबर, मंगलवार को है। बाजार सज चुके हैं। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल में बाजारों में सुस्ती थी, लेकिन इस बार अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। Dhanteras 2021 का दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी के लिए बहुत महत्व रखता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल Dhanteras पर विशेष योग बन रहा है और इस शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी अत्यंत फलदायी है।

धनतेरस पर बना त्रिपुष्कर योग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, धर्मग्रंथों में इस दिन को धन त्रयोदशी भी कहा गया है। इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इस दिन खरीदी गई हर छोटी-बड़ी वस्तु में तीन गुना वृद्धि होगी। यह त्रिपुष्कर योग तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग से बना है। दरअसल, इस दिन प्रात:काल द्वादशी तिथि है। इसके बाद मंगलवार और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। इस तरह यह त्रिपुष्कर योग बना है. इस योग में किया गया कार्य तीन गुना फल देता है।

 धनतेरस पूजन मुहूर्त

सायं 6.32 से रात्रि 8.21 बजे तक

अवधि 1 घंटा 49 मिनट

प्रदोष काल : सायं 5.48 से रात्रि 8.21 बजे तक

वृषभ लग्न : सायं 6.32 से रात्रि 8.30 बजे तक

लाभ : सायं 7.24 से 8.59 बजे तक

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ

2 नवंबर को प्रात: 11.32 बजे से

समाप्त 3 नवंबर को प्रात: 9.32 बजे तक

विभिन्न शहरों के लिए धनत्रयोदशी मुहूर्त का समय

  • 06:47 अपराह्न से 08:32 अपराह्न – पुणे
  • 06:17 अपराह्न से 08:11 अपराह्न – नई दिल्ली
  • 06:29 अपराह्न से 08:10 अपराह्न – चेन्नई
  • 06:25 अपराह्न से 08:18 अपराह्न – जयपुर
  • 06:30 अपराह्न से 08:14 अपराह्न – हैदराबाद
  • 06:18 अपराह्न से 08:12 अपराह्न – गुड़गांव
  • 06:14 अपराह्न से 08:09 अपराह्न – चंडीगढ़
  • 05:42 अपराह्न से 07:31 अपराह्न – कोलकाता
  • 06:50 अपराह्न से 08:36 अपराह्न – मुंबई
  • 06:40 अपराह्न से 08:21 अपराह्न – बेंगलुरू
  • 06:45 अपराह्न से 08:34 अपराह्न – अहमदाबाद
  • 06:16 अपराह्न से 08:10 अपराह्न – नोएडा

About rishi pandit

Check Also

शनि के कष्ट को समझें, आने वाला है सुनहरा समय

शनिदेव के बारे में लोगों की नकारात्मक धारणा एवं भ्रम का कारण है, उनका सच्चा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *