Monday , October 7 2024
Breaking News

संजय पाठक बोले, कांग्रेस ने मेरी दीवार गिराई थी, भाजपा ने उनकी सरकार गिरा दी!

Gwalior:by election mp/ कांग्रेस ने मेरी दीवार गिराई थी, भाजपा ने उनकी सरकार गिरा दी। कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही थी कि चुनाव को निजी मुद्दे पर ले जाए, यानी प्रत्याशियों के बीच चुनाव कराए, लेकिन जनता अब अपना भविष्य और अच्छा बुरा सब जानती है। यह बात पूर्व मंत्री व विधायक संजय पाठक ने गुरुवार को ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग चुनाव को भटकाने के लिए कितनी भी अनर्गल बातें कर लें, कितने भी निजी आरोप लगाएं और कितनी भी गंदी भाषा का उपयोग करें, लेकिन जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। दिग्विजय सिंह के ऑडियो वायरल मुद्दे पर कहा कि उनके बारे में क्या कहूं, उनकी बातें इतने गलत स्तर की हैं कि कुछ कह नहीं सकता। स्तरहीन इसलिए नहीं कह सकता क्योंकि वह मुझसे बड़े हैं।

बिसाहूलाल साहू की अशोभनीय टिप्पणी के मामले में संजय पाठक ने कहा कि जो शब्दावली गलत है वह गलत है। मप्र के अंदर इस प्रकार की राजनीति कभी नहीं रही है, जैसी कांग्रेस कर रही है। इसकी शुरुआत फूल सिंह बरैया ने की है। उनकी भाषा शैली तो हमेशा देश विरोधी और सभी समाजों की विरोधी रही है। कांग्रेस के लोग जितनी गंदी भाषा शैली का उपयोग कर रहे हैं, इसका जवाब जनता जरूर देगी।

 

About rishi pandit

Check Also

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर पूर्व डीजीपी ने दिया कड़ा बयान, बोले- दुष्कर्मियों को मारो गोली

इंदौर मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी एसके दास ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *