Friday , June 27 2025
Breaking News

Diwali: इस दीपावली पर 4 ग्रहों का शुभ संयोग, जानिए दीप पर्व का शुभ मुहूर्त 

Diwali 2021:digi desk/BHN/  हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीपावली पर्व मनाया जाता है। इस साल गुरुवार 4

नवंबर 2021 को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। हर साल नवरात्रि समाप्त होते ही दिवाली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। दीपावली पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। परिवार के सदस्यों के लिए धन, सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है।

इसलिए शुभ है इस बार की दीपावली

ज्योतिष के अनुसार दीपावली पर एक ही राशि में 4 ग्रहों की उपस्थिति के कारण दीपावली पर दुर्लभ संयोग निर्मित हो रहा है। ग्रहों की यह युति बहुत ही शुभ मानी जाती है, जो लोग इस दिन देवी लक्ष्मी और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा करते हैं, उन्हें विशेष लाभ प्राप्त होगा।

चार ग्रहों के कारण शुभ फल की होगी प्राप्ति

ज्योतिषाचार्य और पंडित कौशल मिश्रा ने बताया कि कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाएगी। इस बात चार ग्रह एक ही राशि में होने के कारण विशेष शुभ संयोग बन रहा है। दीपावली पर सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा ये चारों ग्रह तुला राशि में रहेंगे। ग्रहों की यह स्थिति काफी दुर्लभ और शुभ मानी जाती है। तुला राशि का स्वामी शुक्र है और लक्ष्मी जी की पूजा करने से शुक्र अधिक शुभ फल देता है। शुक्र ग्रह धन और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह है। ऐसे में ग्रहों के राजा सूर्य, बुध ग्रह के राजकुमार, ग्रहों के सेनापति मंगल और चंद्रमा मन के कारक हैं।

दीपावली पर शुभ मुहूर्त

  • दीपावली – 4 नवंबर 2021, दिन गुरुवार
  • दीपावली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 6:09 बजे से रात 8:20 बजे तक
  • अमावस्या तिथि शुरू: 04 नवंबर 2021 सुबह 06:03 बजे
  • अमावस्या तिथि समाप्त: 05 नवंबर 2021 सुबह 02:44 बजे तक

About rishi pandit

Check Also

किचन में पूजा स्थल शुभ नहीं

जब कोई व्यक्ति घर बनाता है या घर का नवीनीकरण करता है तो चाहता है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *