Tuesday , November 3 2026
Breaking News

T-20 WC21, ENG vs WI: सिर्फ 55 रनों पर सिमटी वेस्ट इंडीज की टीम, आदिल रशीद की घातक गेंदबाजी ने दिखाए तारे 

T20 World Cup 2021, England vs West Indies : digi desk/BHN/ यूएई में चल रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में सुपर-12 दौर के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड का मुकाबला वेस्ट इंडीज से हो रहा है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 55 रनों पर सिमट गई। यह विश्व कप में तीसरा सबसे न्यूतनम स्कोर है। वेस्ट इंडीज का पारी शुरु से ही लड़खड़ाती दिखी। टीम का स्कोर 50 रनों तक भी नहीं पहुंचा, और उसके 9 बल्लेबाज पैवेलियन पहुंच गये। क्रिस गेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों तक भी नहीं पहुंच सका। क्रिस गेल मात्र 13 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनानेवाले खिलाड़ी रहे। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने घातक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2.2 ओवरों में 4 विकेट लिए। मोईन अली और टिमाल मिल्स ने 2-2 विकेट लिए।

दोनों टीमों के बारे में बात करें, तो साल 2016 के टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड और विंडीज एक-दूसरे से भिड़े थे। इस बात को करीब साढे़ पांच साल हो गए हैं। लेकिन क्रिकेट फैंस को आज भी बेन स्टोक्स के आखिरी ओवर में कार्लोस ब्रैथवेट के लगातार चार छक्के जड़कर खिताब जीतने की यादें ताजा हैं। लेकिन तब से इंग्लिश टीम में काफी बदलाव हो चुके हैं। इंग्लिश टीम फिफ्टी-फिफ्टी की भी चैंपियन बन चुकी है। वहीं वेस्ट इंडीज की टीम भी अब उतनी मजबूत नहीं रही।

वेस्टइंडीज़ : प्लेइंग XI

1. एविन लुईस, 2. लेंडल सिमंस, 3. क्रिस गेल, 4. निकोलस पूरन (विकेटकीपर), 5. शिमरॉन हेटमायर, 6. कायरन पोलार्ड, 7 आंद्रे रसल, 8 ड्वेन ब्रावो, 9 अकील हुसैन, 10 ओबेद मकॉए, 11 रवि रामपॉल

इंग्लैंड : प्लेइंग XI

1 जेसन रॉय, 2 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 3 डाविड मलान 4 जॉनी बेयरस्टो, 5 मोईन अली, 6 लियम लिविंग्स्टन, 7 ओएन मॉर्गन (कप्तान), 8 क्रिस वोक्स, 9 क्रिस जॉर्डन, 10 आदिल रशी, 11 टिमाल मिल्स

About rishi pandit

Check Also

बांग्लादेश में 500 कपड़ा कारखाने बंद, 30 हजार टका वेतन की मांग पर सड़कों पर उतरे मजदूर

ढाका बांग्लादेश एक बार फिर से उबल पड़ा है. लगभग 28 महीनों के बाद लोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *