Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Tikamgarh: बैनर पोस्टर में सिंधिया का फोटो न देख सूख जाता है हम लोगों का खून: बोलीं इमरती देवी

पृथ्वीपुर प्रचार करने आईं पूर्व मंत्री इमरती देवी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लेकर दिया बयान

Tikamgarh By Election: digi desk/BHN/ पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची पूर्व मंत्री इमरती देवी ने वहां पोस्टर-बैनरों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया का फोटो पोस्टर न होने को लेकर अजब बयान दिया है।

पत्रकारों द्वारा बैनर पोस्टरों से सिंधिया का फोटो नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह यहां पर कुछ नेता बैठे हुए थे। मैंने अभी हाल में यह बात की है कि उनका (सिंधिया ) फोटो तो होना चाहिए, नहीं तो हमारा खून सूख जाता है। इसलिए उनका फोटो होना चाहिए। उनके फोटो, चेहरे को देखकर ही हम लोगों में ऊर्जा भरती है। उस ऊर्जा के लिए फोटो तो लगाना चाहिए। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने स्पष्ट किया कि सिंधिया का फोटो नहीं लगाना अच्छी बात नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पृथ्वीपुर विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव में जहां भाजपा ने बैनर, पोस्टरों पर शिवराज सिंह के फोटो नजर आ रहे हैं वहीं अधिकांश में ज्योतिरादित्य सिंधिया नजर नहीं आ रहे। इसी को लेकर पत्रकारों ने सवाल पूछा था। यहां बता दें कि प्रथ्वीपुर विधानसभा उप चुनाव में प्रचार के लिए प्रदेश भर से भाजपा के नेता व कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इमरती देवी भी प्रचार के लिए पहुंची थी। लेकिन विधानसभा में लगे पार्टी प्रत्याशी के पोस्टर व होर्डिंग से सिंधिया का फोटो गायब था। इसे लेकर प्रथ्वीपुर विधानसभा में लोग पहले से ही चर्चा कर रहे थे।

About rishi pandit

Check Also

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने पर मांगी माफी

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने हाल ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *