Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Retirement Planning: अब करोड़पति बनकर होंगे रिटायर, हर महीने मिलेंगे 50 हजार रुपए..!

Retirement Planning now you will retire as crorepati: digi desk/BHN/ अब हर युवाओं को अपने भविष्य की चिंता रहती है। ऐसे में नौकरी शुरू करने के साथ आगे की प्लानिंग शुरू कर देते हैं। निवेश कर रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को सुरक्षित कर रहे हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए ईपीएफ, एनपीएस, शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड आदि कई विकल्प है। इन सभी में न्यू पेंशन सिस्टम अच्छा विकल्प है। इसके जरिए हर महीने 50 हजार रुपए तक मासिक पेंशन पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

रिटायरमेंट के बाद मिलेगी 50 हजार पेंशन

मान लीजिए आपकी उम्र 30 साल है। अगर आप हर महीने NPS में 10 हजार रुपए निवेश करते हैं। तब 60 साल की उम्र होने पर एकमुश्त 1 करोड़ से ज्यादा रकम जमा होगी। वह 50 हजार रुपए मासिक पेंशन भी मिलेगी। ऐसे में बुढ़ापे में कोई परेशानी नहीं होगी। वह किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

मिलता है अच्छा रिटर्न

NPS में सरकार गारंटी देती है। इसमें 9 से 12 प्रतिशत तक सालाना रिटर्न मिलता है। मैच्योरिटी पर 40 प्रतिशत हिस्सा एन्यूटी स्कीम में निवेश करना होता है। जिससे हर महीने पेंशन मिल सके। एन्यूटी रिटर्न करीब 6% मिलता है।

टैक्स बचा सकते हैं

NPS में निवेश कर सालाना दो लाख रुपए तक टैक्स बचा सकते हैं। इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक टैक्स सेविंग की जा सकती है। साथ ही 50 हजार रुपए अतिरिक्त टैक्स बेनेफिट भी मिलता है।

एनपीएस खाता खोलने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

1. सबसे पहले पोर्टल https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाना होगा।

2. अब NPS और इसके बाद Registration विकल्प पर क्लिक करना है।

3. अब Register With में आधार ऑनलाइन या ऑफलाइन केवाईसी विकल्प को सिलेक्ट करें। फिर टियर टाइप में Tier 1 Only का ऑप्शन चुने।

4. अब आधार कार्ड नंबर डालकर जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।

5. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को सबमिट करें।

6. अब अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, फोटो आदि जानकारी भरें।

7. फिर एनपीएस पंजीकरण प्रोसेस के लिए अन्य विवरण सबमिट करने होंगे।

8. अब एनपीएस अकाउंट ओपन हो जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

मारुति की सबसे सस्ती 7-सीटर का जलवा, अक्टूबर में 13,720 लोगों ने खरीदी Eeco

नई दिल्ली भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी की कारों को ताबड़तोड़ ग्राहक मिल रहे हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *