Friday , May 10 2024
Breaking News

Sharad Purnima : कल शरद पूर्णिमा, आकाश से होती है अमृत वर्षा, जानें शुभ मुहूर्त व क्यों रखी जाती है खीर 

Sharad Purnima 2021: digi desk/BHN/ अश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष 19 अक्टूबर के दिन शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इससे कोजागरी और राज पूर्णिमा भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का काफी महत्व है। ज्योतिषियों के अनुसार पूर्णिमा के दिन चांद सोलह कलाओं के परिपूर्ण होता है। मान्यताओं के मुताबिक इस दिन आकाश से अमृत की वर्षा होती है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन चांद पृथ्वी के सबसे निकट होता है। पूर्णिमा के रात्रि चांद दूधिया रोशनी धरती को नहलाती है। इस सफेद उजाले के बीच पूर्णिमा मनाई जाती है।

शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

  • शरद पूर्णिमा तिथि आरंभ – 19 अक्टूबर शाम 07 बजे से
  • शरद पूर्णिमा तिथि समाप्त – 20 अक्टूबर रात 08 बजकर 20 मिनट तक

पूर्णिमा के दिन क्यों बनाते हैं खीर?

शरद पूर्णिमा की रात्रि को खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखी जाती है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। कहा जाता है कि दूध में लैक्टिक एसिड होता है। ये चंद्रमा की तेज प्रकाश में दूध में पहले से मौजूद बैक्टिरिया को बढ़ाता है। वह चांदी के बर्तन में रोग- प्रतिरोधक बढ़ाने की क्षमता होती है। इस लिए खीर को चांदी के बर्तन में रखें। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी सबसे तेज होती है। इस कारण खुले आसमान में खीर रखना फायदेमंद होता है।

नोट:- हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।  इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

About rishi pandit

Check Also

सूर्य गोचर से बनेगा गुरु आदित्य योग, 14 मई से बदल जाएगी इन 5 राशियों की तकदीर, बरसेगा पैसा

सूर्य के गोचर से वृषभ राशि में 12 साल के बाद सूर्य और गुरु की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *