Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Pakistan T20 World Cup kit: नहीं चली कोई होशियारी, पाकिस्तान को जर्सी पर लिखना पड़ा INDIA

Pakistan T20 World Cup 2021 kit: digi desk/BHN/ 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम भी तैयार है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टीम की नई जर्सी जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस जर्सी पर India लिखा है यानी पाकिस्तान के खिलाड़ी न चाहते हुए भी India लिखी जर्सी से मैदान में उतरेंगे। दरअसल, पाकिस्तान ने इस महीने के शुरू में अपनी टीम की नई जर्सी जारी की थी। तब जर्सी पर ‘ICC Men’s T20 World Cup UAE’ लिखा हुआ था। इस पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आपत्ति ली। आखिरकार पाकिस्तान को झुकना पड़ा और अब नई जर्सी जारी की, जिस पर लिखा है ‘ICC Men’s T20 World Cup India’.

हर टीम की जर्सी पर इसलिए लिखा है INDIA

बीसीसीआई इस बार के टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का होस्ट है। ये सभी मैच भारत में होने थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका। बाद में बीसीसीआई और आईसीसी ने मिलकर तय किया कि ये मैच यूएई में करवाए जाएं। इस तरह केवल मैचों का स्थान बदल गया, लेकिन होस्ट बीसीसीआई ही रहा। यही कारण है कि हर टीम के जर्सी पर एक लोगो जा रहा है, जिस पर ‘ICC Men’s T20 World Cup India’ लिखा है।

पाकिस्तान को जारी करना पड़ी नई जर्सी

महीने के शुरू में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जर्सी की तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन इस पर भारत का जिक्र नहीं था। बताया जाता है कि इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई। आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नई जर्सी जारी करना पड़ी। नीचे देखिए वीडियो

ICC T-20 टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित हाई-ऑक्टेन क्लैश 24 अक्टूबर को दुबई में होगा।

बता दें, पाकिस्तान क्रिकेटर बोर्ड अभी बुरे दौर से गुजर रहा है। पहले न्यूजीलैंड ने खेलने से इन्कार कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने। हाल ही में पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा का एक बयान आया है, जिसमें वो कह रहे थे कि भारत चाहते तो पाकिस्तान क्रिकेट को ध्वस्त कर सकता है, क्योंकि एक तरह से यहां क्रिकेट की गतिविधियां भारत के पैसों से ही हो रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

बांग्लादेश में 500 कपड़ा कारखाने बंद, 30 हजार टका वेतन की मांग पर सड़कों पर उतरे मजदूर

ढाका बांग्लादेश एक बार फिर से उबल पड़ा है. लगभग 28 महीनों के बाद लोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *