Sunday , May 5 2024
Breaking News

Dussehra: देश भर में हुए रावण दहन के आयोजन, कई शहरों में सिर्फ औपचारिकता निभाई गई 

Dussehra 2021 : digi desk/BHN/नई दिल्ली/ देश भर में सार्वजनिक दशहरा उत्‍सव समितियों द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम आरंभ कर दिया गया। इसके अलावा कॉलोनियों, मोहल्‍लों में भी रावण दहन हुए। कई शहर ऐसे भी हैं जहां शनिवार को रावण दहन होगा। कई शहरों में कोरोना महामारी से जुड़ी गाइडलाइन का पालन करते हुए दशहरा मनाया गया। अधिकांश शहरों में महज औपचारिकता के लिए रावण दहन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। आज देश भर में दशहरे या विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी रावण दहन के आयोजन तो हो रहे हैं लेकिन मॉस्‍क और शारीरिक दूरी का पूरा ध्‍यान रखा जा रहा है।

इंदौर के दशहरा मैदान पर विजयादशमी पर रावण दहन देखने उमड़ी भीड़। शुक्रवार को रावण दहन देखने आई हजारो की संख्या में लोगों भीड़ को देखकर लगा ही नहीं कि कभी कोरोना से दूरियां भी बढ़ गयीं थीं।

इंदौर के सुदर्शन नगर रहवासी संघ द्वारा विजयादशमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विजय जुलूस निकाला गया। शस्त्र पूजन के बाद रहवासियों ने भगवान राम, लक्ष्मण जानकी के साथ भगवान हनुमान का भी पूजन किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवास पर किया रावण दहन

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयदशमी पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में रावण के पुतले का दहन किया। प्रतीक स्वरूप हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह तथा पुत्र कुणाल सिंह भी उपस्थित थे। पुतला दहन के बाद आतिशबाजी की गई। इसमें मुख्यमंत्री आवास कार्यालय का सुरक्षा स्टाफ एवं अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ने आवास पर पत्नी के साथ वाहन पूजा भी की।

 

About rishi pandit

Check Also

उत्तराखंड के मसूरी में आज एक कार के सड़क से नीचे गिर जाने से दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

मसूरी उत्तराखंड के मसूरी में शनिवार तड़के एक कार के सड़क से नीचे गिर जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *